1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: लोजपा को मजबूत करने में जुटे चिराग, 36 जिलाध्यक्षों की घोषणा

बिहार: लोजपा को मजबूत करने में जुटे चिराग, 36 जिलाध्यक्षों की घोषणा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2021 07:14 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 07:14 am IST

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से संकट के दौर से गुजर रही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को फिर से मजबूत करने के लिए पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कवायद तेज कर दी है।

बिहार: लोजपा को मजबूत...- India TV Hindi
बिहार: लोजपा को मजबूत करने में जुटे चिराग, 36 जिलाध्यक्षों की घोषणा Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से संकट के दौर से गुजर रही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को फिर से मजबूत करने के लिए पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने गुरुवार को बिहार में जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची में नए लोगों के साथ ही पुराने लोगों को भी जगह दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने सूची जारी करते हुए पटना जिले में दो- पटना पूर्वी की जिम्मेदारी राकेश कुमार सिंह तथा पटना पश्चिमी की जिम्मेदारी चंदन यादव को दी है। अध्यक्ष के द्वारा जारी सूची में 36 जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सुपौल, खगड़िया सहित कुल 35 जिलों में एक-एक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पश्चिम चंपारण में बेतिया के अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा को बनाया गया है, जबकि बगहा की जिम्मेदारी दीपक मालाकार को सौंपी गई है। प्रिंस राज ने कहा कि बाकी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है। पार्टी के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर अन्य दलों का दामन थाम चुके हैं। पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह ने भी दो दिन पहले जदयू की सदस्यता ले ली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।