1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लड़कियों की शिक्षा के लिए दान करेंगी 5 साल की सैलरी, बिहार की इस सांसद का ऐलान

लड़कियों की शिक्षा के लिए दान करेंगी 5 साल की सैलरी, बिहार की इस सांसद का ऐलान

 Published : Nov 15, 2024 07:08 am IST,  Updated : Nov 15, 2024 07:19 am IST

बिहार की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने घोषणा की है कि वह अपने क्षेत्र में लड़कियों की शिक्षा के लिए पूरे 5 साल की सैलरी दान करेंगी। उनके इस ऐलान की काफी चर्चा हो रही है।

Lok sbaha mp shambhavi chaudhary- India TV Hindi
लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी। Image Source : PTI

देश में सरकार की ओर से लड़कियों की शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं, अब नेताओं की ओर से निजी स्तर पर भी बेटियों के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार की युवा लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी ने ऐसा ही कदम उठाया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र समस्तीपुर में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए  अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल के वेतन दान करेंगी।

कौन हैं शांभवी चौधरी?

शांभवी चौधरी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद हैं। वह बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पीएम मोदी ने भी शांभवी चौधरी की तारीफ की थी। उन्होंने शांभवी को एनडीए की सबसे युवा उम्मीदवार बताया था।

 

शुरू किया शिक्षा का अभियान

शांभवी चौधरी ने कहा है कि उनके 5 साल के वेतन का उपयोग ‘पढ़ेगा समस्तीपुर तो बढ़ेगा समस्तीपुर’ नाम के अभियान में किया जाएगा। सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि पांच साल के दौरान मुझे वेतन के रूप में जो पैसा मिलेगा, उसे उन लड़कियों की मदद करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के लिए खर्च किया जाएगा, जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ देती हैं।

सांसद नहीं, एक बेटी मिली- शांभवी

सांसद शांभवी चौधरी ने इस अनोखी घोषणा का ऐलान करते हुए बताया है कि जिस दिन समस्तीपुर जिले की स्थापना हुई थी उसी दिन इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। शांभवी ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि मुझे वोट देकर उन्हें सिर्फ एक सांसद नहीं, बल्कि एक बेटी मिलेगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बिहार में पकड़ी गई 42 करोड़ रुपये की कोकीन, थाइलैंड से जुड़े हैं इसके तार

बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता की मौत, बाइक के ऊपर कूदी नीलगाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।