1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Local Body Election LIVE: वोटिंग के लिए घर से निकलीं महिलाएं, लगी हैं लंबी कतारें, जानें पल-पल के अपडेट्स

Bihar Local Body Election LIVE: वोटिंग के लिए घर से निकलीं महिलाएं, लगी हैं लंबी कतारें, जानें पल-पल के अपडेट्स

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 09, 2023 09:34 am IST,  Updated : Jun 09, 2023 10:17 am IST

बिहार में 31 नगर निकायों के कुल 805 पदों के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। जानें पल-पल के अपडेट्स-

bihar nagar nikay chunav- India TV Hindi
बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए जारी है वोटिंग Image Source : FILE PHOTO

Bihar Local Body Election LIVE: बिहार में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में आज 31 जिलों के 45 अनुमंडलों में स्थित 54 नगर निकायों में कुल 1677 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। लगभग 13 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में कुल 4443 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 806 पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, इसमें वार्ड सदस्य, मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के पद शामिल हैं। सुबह से ही मतदान के लिए वोटरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और मतदान केंद्र पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुईं हैं। 

इसमें से 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है और मुख्य पार्षद के लिए 31 पद, उप मुख्य पार्षद के लिए 31 पद और वार्ड पार्षद के लिए 714 पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। 805 पदों के लिए कुल 4443 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कुल 12 लाख 73 हजार 810 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

जानें पल-पल के अपडेट्स

31 निकायों के लिए हो रहे मतदान में मुख्य पार्षद के लिए 423 और वार्ड पार्षद के 3457 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं

इस बार हर मतदाता की पहचान फेसियल रिकोगनिशन सिस्टम से कराया जा रहा है।

मधुबनी के वार्ड 2 में  EVM खराब मिली है। 

डुमरांव और इटाढ़ी में कुल 46 वार्ड, दो मुख्य पार्षद, दो उप मुख्य पार्षद के लिए चुनाव हो रहा है।

डुमरांव में 85 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है जहां सभी मतदाता 3-3 वोट डालेंगे। पहली बार नगर परिषद के लिए इटाढ़ी में हो रहे चुनाव के लिए कुल 11 वार्ड के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

राजगीर में मुख्य पार्षद के लिए 13,  उप मुख्य पार्षद के लिए 6 और वार्ड पार्षद के लिए 151 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

सीतामढ़ी की सुरसंड नगर पंचायत में कुल 19 वार्डों के चुनाव के लिए 33 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।