बिहार में वोटों की गिनती लगभग हो चुकी है और 40 में से 30 सीटें एनडीए और नौ सीटें इंडिया गठबंधन के हिस्से गई हैं। बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने साथ चुनाव लड़ा है तो कांग्रेस और आरजेडी इंडिया गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में रहे। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें है। यहां एनडीए और I.N.D.I.A अलाएंस में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, एनडीए के साथ मैदान थे तोवहीं, आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर एनडीए को कड़ी टक्कर दी।
बिहार में इस बार भोजपुरी जगत के चर्चित और फेमस अभिनेता पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में थे जो हार गए। तो वहीं, बेगुसराय से गिरिराज सिंह ने जीत दर्ज की। उजियारपुर से नित्यानंद राय, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, पूर्णिया से पप्पू यादव और सारण से राजीव प्रताप रूडी जैसे चर्चित नाम भी चुनाव मैदान में रहे। इ
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं,जिनके नाम शिवहर,सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान , महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा , पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई है।