1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: गंगा में नाव पलटी, 55 लोग थे सवार, 10 से अधिक लापता, नदी पार कर रहे थे तभी हुआ हादसा

Bihar News: गंगा में नाव पलटी, 55 लोग थे सवार, 10 से अधिक लापता, नदी पार कर रहे थे तभी हुआ हादसा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 05, 2022 07:33 am IST,  Updated : Sep 05, 2022 02:43 pm IST

Bihar News: यात्रियों से खचाखच भरी नाव में सभी लोग पशु के लिए चारा लाने नदी के पार गए थे। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया।

Boat Accident- India TV Hindi
Boat Accident Image Source : FILE

Highlights

  • मवेशियों के लिए चारा लाने गंगा पार गए थे लोग
  • लापता लोगों की तलाश जारी
  • नाव में करीब 50 से 55 लोग बैठे हुए थे

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में करीब 55 लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि अभी भी 10 से अधिक लोग लापता हैं।  हादसे में एक शव बरामद हुआ है। नाव पलटने की यह घटना पटना के मनेर में हुई है। गंगा नदी में यात्रियों से खचाखच भरी नाव में बैठकर सभी लोग पशु के लिए चारा लाने नदी के पार गए थे। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया।

मवेशियों के लिए चारा लाने गंगा पार गए थे लोग

गंगा नदी में नाव डूबने की घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर और शाहपुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू की। जो लोग नदी से बाहर निकाले गए हैं, उनकी निशानदेही पर लापता लोगों को ढूंढा गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है।  तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि गंगा पार कर शाहपुर थाना इलाके के दाउदपुर के रहने वाले लोग अपने मवेशियों का चारा लाने के लिए रोज गंगा पार जाते हैं।  रोज की ही तरह वे चारा लाने के लिए गए थे, लेकिन लौटते वक्त नाव गंगा की धारा में नाव पलटने का हादसा हो गया।  

लापता लोगों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और लोगों के बचाने और खोजने की कोशिश कर रहा हैण् चश्मदीदों की मानें तो अभी भी लगभग 15 से 20 लोग लापता हैंण् इधर हादसे की खबर मिलने के बाद लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया हैण् उनका रो.रोकर बुरा हाल हैण् लोग बता रहे हैं कि नाव पर गांव के लगभग 50 से 55 लोग सवार थेण्

नाव में सवार थे करीब 55 लोग

घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी वहां पर मौजूद हैं। घटना के बारे में पुष्टि करते हुए शाहपुर थाना अध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि गंगा नदी में एक नाव डूबी है। उन्होंने बताया कि इस नाव में करीब 50 से 55 लोग बैठे हुए थे। जो मवेशियों के लिए चारा लाने गंगा नदी के उस पार गए थे। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है। कई लोगों को गांव के लोगों और नाविकों जैसा बताया, उस आधारा पर जांच और खोजबीन जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।