1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: बाबा ने संतान प्राप्ति के लिए आए दंपति को फूल सूंघाकर किया बेहोश, पत्नी से करने लगा रेप और फिर...

Bihar News: बाबा ने संतान प्राप्ति के लिए आए दंपति को फूल सूंघाकर किया बेहोश, पत्नी से करने लगा रेप और फिर...

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2022 10:50 pm IST,  Updated : May 05, 2022 10:50 pm IST

शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी दंपति को संतान नहीं हो रही थी जिसकी वजह से वे लोग काफी परेशान थे। तब गांव की ही एक महिला ने उसे चिल्का बाबा उर्फ कैलाश पासवान के बारे में बताया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी 8 महीने से बाबा के पास आया करते थे।

Rapist Baba- India TV Hindi
Rapist Baba Image Source : SOCIAL MEDIA

Bihar News: दुष्कर्म और यौन शोषण के मामलों में बाबाओं के नाम आ रहे हैं और ऐसे में एक और बाबा का कारनामा सामने आया है। बिहार में संतान प्राप्ति के लिए पूजा कराने आए आई महिला से बाबा ने दुष्कर्म कर डाला। घटना मधेपुर जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव की है। यहां चिल्का बाबा ने पूजा कराने के लिए पति-पत्नी को अपने घर बुलाया इसके बाद दंपति को फूल देकर सूंघने को कहा। फूल सूंघते ही दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद उसने शख्स के हाथ-पैर बांधी दिए और उसकी पत्नी को कमरे में ले जाकर रेप करने लगा। इसी दौरान पति को होश आया लेकिन हंगामा मचने पर बाबा फरार हो गया।

फूल में नशीला पदार्थ मिलाकर सूंघने को देता था बाबा

पूर्णिया जिले के दंपती ने आलमनगर थाना में बाबा चिल्का बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित दंपती ने बताया कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी उन्हें संतान नहीं हो रही थी जिसकी वजह से वे लोग काफी परेशान थे। तब गांव की ही एक महिला ने उसे चिल्का बाबा उर्फ कैलाश पासवान के बारे में बताया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी 8 महीने से भागीपुर आया करते थे। यहां रात को झाड़-फूंक के नाम पर चिल्का बाबा महिला के पति की घर के बाहर सोने की व्यवस्था कर देता था और महिला को झाड़-फूंक के बहाने कमरे में ले जाता था। इसके बाद फूल में नशीला पदार्थ दोनों को देता। महिला के बेहोश हो जाने पर दरवाजे को बंद कर देता और फिर महिला से रेप करता था। नशे में होने के चलते महिला कुछ समझ नहीं पाती थी।

पति ने हंगामा मचाया तो भाग निकला ढोंगी बाबा
इसी तरह बुधवार की रात भी बाबा ने महिला को फोन कर बुलाया था। इस बार भी बाबा ऐसा ही किया लेकिन आधी रात को ही महिला के पति को अचानक होश आ गया। उसने किसी तरह से बंधे हुए हाथ-पैर खोले और खिड़की से देखा तो ढोंगी बाबा उसकी पत्नी से रेप कर रहा था। उसके हंगामा मचाने बाद ढोंगी बाबा भाग निकला।

चिल्का बाबा के बारे में गांव के आसपास के लोग बताते हैं कि वह कई सालों से इस तरह का घिनौना काम कर रहा है। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, इस बारे में पुलिस ने बताया कि पीड़ित दंपती के आवेदन पर थाने में केस दर्ज किया जा चुका है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।