1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में बड़े सियासी फेरबदल की तैयारी, CM नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार में बड़े सियासी फेरबदल की तैयारी, CM नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 04, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 02:48 pm IST

बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और उनके बेटे निशांत डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

Nitish Kumar, Nishant Kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत Image Source : PTI

पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। फिलहाल सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है।

निशांत क्यों नहीं भेजे जा रहे राज्यसभा?

मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू से राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश कुमार के बेटे निशांत के नॉमिनेशन से संबंधित कागजात अभी तक तैयार नहीं हैं। इसलिए सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और निशांत को डिप्टी CM बनाया जा सकता है।

हालही में निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो चली थीं। बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की पुष्टि हो चुकी है और जेडीयू जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार को बताया था, "होली के अवसर पर मैं यह जानकारी देना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, जिनका नाम काफी समय से राज्य भर में चर्चा में था, जल्द ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगे। यह कदम उन कई युवाओं की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करेगा जो उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर रहे थे। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

लालू यादव के आवास पर होली की रौनक नहीं दिखी लेकिन तेज प्रताप दिखे आनंदित

एक और खबर ये है कि लालू यादव के आवास पर होली की रौनक भले ना हो लेकिन उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने आज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। तेज प्रताप ने अपने पिता लालू यादव के अंदाज में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कुर्ता फाड़ होली खेली, ढोलक बजाया और होली का गाना भी गाया। होली खेलने से पहले तेज प्रताप यादव ने एक फिल्म की शूटिंग भी की। सुबह से ही उनके आवास पर शूटिंग का सेट अप लगाया जा रहा था। शूटिंग को लेकर तेज प्रताप की तरफ से कोई जानकारी तो नहीं दी गयी लेकिन तेज प्रताप एक्टिंग करते हुए दिख रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।