1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Politics: वार-पलटवार के बीच प्रशांत किशोर ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानें क्या हैं इसके मायने

Bihar Politics: वार-पलटवार के बीच प्रशांत किशोर ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानें क्या हैं इसके मायने

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 14, 2022 10:56 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 06:13 am IST

Bihar Politics: सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने उन्हें पूर्व राज्यसभा सांसद पवन कुमार वर्मा के माध्यम से बुलाया और किशोर मंगलवार रात दो घंटे सीएम आवास पर रहे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Prashant Kishor met CM Nitish Kumar- India TV Hindi
Prashant Kishor met CM Nitish Kumar Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सीएम के आधिकारिक आवास पर डिनर टेबल पर मुलाकात
  • नीतीश ने पीके को पूर्व राज्यसभा सांसद के माध्यम से बुलाया
  • पीके दो घंटे सीएम आवास पर रहे, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे प्रशांत किशोर ने उनसे उनके आधिकारिक आवास पर डिनर टेबल पर मुलाकात की। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने उन्हें पूर्व राज्यसभा सांसद पवन कुमार वर्मा के माध्यम से बुलाया और किशोर मंगलवार रात दो घंटे सीएम आवास पर रहे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नीतीश का दवा, किशोर बिहार के एबीसी को नहीं जानते हैं

दिल्ली में विपक्षी एकता को मजबूत करने के बाद, दावा किया कि किशोर बिहार के एबीसी को नहीं जानते हैं और एक व्यवसायी हैं, जिन्होंने देश में कई पार्टियों के साथ काम किया, जबकि उन्हें जेडीयू के साथ रहने का प्रस्ताव दिया गया था। प्रशांत किशोर ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2024 या 2025 से पहले अपनी 'पल्टीमार' योजना को फिर से सक्रिय कर देंगे।

Bihar CM Nitish Kumar
Image Source : FILE PHOTOBihar CM Nitish Kumar

किशोर को उनके साथ काम करने के लिए मनाने का काम सौंपा

सूत्रों ने कहा है कि  पवन कुमार वर्मा ने सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की और बाद में कथित तौर पर उन्हें प्रशांत किशोर को उनके साथ काम करने के लिए मनाने का काम सौंपा। सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उनके साथ काम करने का प्रस्ताव दिया।

पवन कुमार वर्मा ने मंगलवार को संकेत दिया कि 2020 में बीजेपी और सीएए का समर्थन करने के बाद कुछ लोगों ने नीतीश कुमार को छोड़ दिया और अब उन्होंने अपनी पार्टी को बीजेपी से अलग कर दिया है, कई लोग फिर से उनके साथ जुड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर वर्तमान में बिहार में 'जन सूरज' अभियान में व्यस्त हैं और उन्होंने 2 अक्टूबर से अपनी पदयात्रा निर्धारित की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।