1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना वायरस से 4 और की मौत, 385 नए मामले सामने आए

बिहार में कोरोना वायरस से 4 और की मौत, 385 नए मामले सामने आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2021 10:10 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 10:10 pm IST

बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 9527 हो गयी।

Bihar reports 385 new coronavirus cases, 4 fatalities- India TV Hindi
बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। Image Source : PTI

पटना: बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 9527 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को शाम चार बजे से बृहस्पतिवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 385 नए मामले प्रकाश में आए हैं जिसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 718704 हो गयी। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुल 718704 संक्रमितों में से ठीक होने वालों की संख्या 705373 हो गयी है। इसमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 568 मरीज भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3803 है। 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 662507 लोगों का टीकाकरण किया गया। पांडेय ने बिहार में केंद्र सरकार द्वारा टीके की आपूर्ति बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण तेज गति से कर रहा है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।