1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गया में पूर्वजों का पिंडदान करने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, एक की मौत, 4 घायल

गया में पूर्वजों का पिंडदान करने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, एक की मौत, 4 घायल

 Published : Sep 27, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 03:57 pm IST

यूपी में गाजीपुर के रहने वाले रामसूरत बिंद अपने परिवार के साथ कार से शुक्रवार को यूपी से गया अपने पूर्वजों का पिंडदान करने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर जनकोप गांव के पास उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

road accident- India TV Hindi
सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के बारुण थाना क्षेत्र में यूपी से गया आ रहे पिंडदानियों की तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र प्रताप (40) के रूप में की गई है। घायलों में ज्ञानेंद्र के पिता रामसूरत बिंद (70), मां धनेश्वरी देवी (66), चचेरा भाई अमित कुमार (19) और कार चालक तेज प्रताप यादव (30) शामिल हैं।

जोरदार थी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

यूपी में गाजीपुर के किसहोरी गांव के रहने वाले रामसूरत बिंद अपने परिवार के साथ कार से शुक्रवार को यूपी से गया अपने पूर्वजों का पिंडदान करने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर जनकोप गांव के पास उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही बारुण थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बनारस रेफर कर दिया गया। वहीं, डॉक्टरों ने ज्ञानेंद्र प्रताप को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घायलों ने बताया कि ज्ञानेंद्र ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था। घायल हुए अमित ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ज्ञानेंद्र प्रताप के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें-

बिहार में मातम में बदला जितिया त्योहार, स्नान के दौरान 37 बच्चों समेत 46 लोग डूबे

बिहार के भागलपुर में देखते ही देखते गंगा में समा गए कई घर, देखें-हैरान कर देने वाला वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।