1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: राम जानकी मंदिर में घुसकर 75 साल के पुजारी की हत्या, मूर्तियों को भी उठा ले गए

बिहार: राम जानकी मंदिर में घुसकर 75 साल के पुजारी की हत्या, मूर्तियों को भी उठा ले गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2022 03:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2022 03:37 pm IST

आशंका जताई जा रही है कि देर रात दौरान बदमाश मंदिर में प्रवेश कर गए और कीमती मूर्तियां और जेवर लूट ले गए है। इस दौरान मंदिर के पुजारी गोरखनाथ दास ने विरोध किया, जिस कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

छपरा: बिहार में पुलिस के प्रयासों के बावजूद अपराध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। राज्य के सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने एक मंदिर को निशाना बनाया, जहां पुजारी की हत्या कर मंदिर में स्थापित मूर्तियां और आभूषण लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अफॉर गांव स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में शाम की पूजाकर खाना खाकर रात पुजारी गोरखनाथ दास सो गए।

आशंका जताई जा रही है कि देर रात दौरान बदमाश मंदिर में प्रवेश कर गए और कीमती मूर्तियां और जेवर लूट ले गए है। बताया जाता है कि इस दौरान मंदिर के पुजारी गोरखनाथ दास (75) ने विरोध किया, जिस कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब पूरे मामले की जानकारी हुई। गांव में इसकी सूचना मिलते ही मंदिर में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुजारी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर, घटना के बाद पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश है। कुछ लोग इस घटना के पीछे जमीन का विवाद भी बता रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि छपरा में एक सप्ताह पूर्व ही नकाबपोश अपराधियों ने काशी बाजार के पी.एन. ज्वेलर्स में घुसकर करीब 1 करोड़ के जेवर लूट ले गए थे।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।