1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: स्कूल के टीचर्स ने क्लासरूम में की चिकन पार्टी, VIDEO वायरल होने के बाद DEO ने कारण बताओ नोटिस जारी किया

बिहार: स्कूल के टीचर्स ने क्लासरूम में की चिकन पार्टी, VIDEO वायरल होने के बाद DEO ने कारण बताओ नोटिस जारी किया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 28, 2026 05:15 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 07:51 pm IST

बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां स्कूल के क्लासरूम में कई टीचर्स साथ में बैठकर चिकन पार्टी करते हुए नजर आए।

Bihar- India TV Hindi
चिकन पार्टी करते टीचर्स Image Source : REPORTER INPUT

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी के आदापुर प्रखंड स्थित यूएमएस उचीडीह स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के शिक्षक क्लासरूम में छात्रों को पढ़ाने की जगह चिकन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद शिक्षकों ने चिकन पार्टी के दौरान बनवाया था। इसमें करीब 6 शिक्षक स्कूल के एक क्लास रूम में लगे बेंच-डेस्क पर बैठकर चिकन बनाते और चिकन पार्टी के दौरान खाते दिख रहे हैं। वीडियो में वे मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। 

वीडियो में शिक्षक आपस में मजाक भी कर रहे थे और एक शख्स शराब की व्यवस्था को लेकर भी सवाल करता दिख रहा है। इस पूरे प्रकरण पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन गिरी ने कड़ा रुख अपनाया है

कारण बताओ नोटिस जारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने बताया कि दिख रहे सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, मामले की गहन जांच के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है। डीईओ राजन गिरी ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी शिक्षक दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले में गंभीरता से कदम उठा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वायरल वीडियो में सभी टीचर्स चिकन का लुफ्त उठाते हुए दिख रहे हैं और उन्हें कढ़ाई से डायरेक्ट चिकन परोसा जा रहा है। वीडियो में किसी भी टीचर ने इस बात पर आपत्ति जाहिर नहीं कि शिक्षा के मंदिर में मांसाहार करना उचित नहीं है। सभी लोग बिना किसी संकोच के क्लासरूम में बैठकर चिकन खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर टीचर्स की आलोचना हो रही है और लोगों का कहना है कि स्कूल में इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। (रिपोर्ट: अरविन्द कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।