1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार तो पहले स्विट्जरलैंड था, अब गटर बन गया, तेजस्वी से ऐसा क्यों कहा प्रशांत किशोर ने?

बिहार तो पहले स्विट्जरलैंड था, अब गटर बन गया, तेजस्वी से ऐसा क्यों कहा प्रशांत किशोर ने?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 26, 2024 08:33 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 08:33 am IST

जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोला था। प्रशांत किशोर ने कहा कि आप तो ऐसे कह रहे जैसे बिहार पहले स्विट्जरलैंड था अब गटर बन गया है।

prashant kishor slams on tejashwi - India TV Hindi
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर कसा तंज Image Source : ANI

पटना: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया और कहा कि बिहार तो उनके लिए स्विट्जरलैंड की तरह है। प्रशांत किशोर ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि "अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब माफिया, अपराध पर बोलते हैं तो मैं टिप्पणी दे सकता हूं... लेकिन अगर तेजस्वी यादव विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो यह हास्यास्पद है। वे पिछले 15 वर्षों से सत्ता में हैं। उन्हें नहीं पता कि जीडीपी क्या है और जीडीपी वृद्धि है, और बिहार की विकास कहानी के बारे में बात कर रहे हैं।“

पहले तो बिहार स्विट्जरलैंड था

प्रशांत किशोर ने कहा कि जहां तक ​​अपराध का सवाल है, छह महीने पहले जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तो बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और छह महीने बाद बिहार गटर बन गया है... अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाएं, तो बिहार फिर से अच्छा दिखने लगेगा उसे..." प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तेजस्वी यादव विकास के बारे में बोलते हैं तो यह "हंसी योग्य" होता है।

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लकर कही थी ये बात

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कल आरोप लगाया था कि भाजपा केवल सत्ता की भूखी है और जनता की चिंताओं की उपेक्षा करती है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा,"बिहार बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार में नंबर वन है... अपराध में भी बिहार नंबर वन है... केंद्र और राज्य में सरकार होने के बावजूद कुछ भी ठीक नहीं किया गया है... बीजेपी के लोग सत्ता के लालची हैं  ''उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है।''

2025 में विधानसभा लड़ेगी जन सुराज पार्टी

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया था। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को "पलटूमार" कह दिया था और कहा कि फ्लिप-फ्लॉप उनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा है कि उनका नया संगठन जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।