1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक

सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 21, 2024 06:43 am IST,  Updated : Apr 21, 2024 07:03 am IST

पंकज त्रिपाठी के बहनोई रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड में निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हुए।

Panakj Tripathi- India TV Hindi
पंकज त्रिपाठी Image Source : PTI

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। इस हादसे में पंकज के बहनोई राजेश तिवारी की मौत हो गई, जबकि पंकज की बहन सरिता को गंभीर चोट आई है। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पंकज के बहनोई राजेश को मुन्ना के नाम से भी जाना जाता था। वह रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड में धनबाद के निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हुए। कुछ महीने पहले ही अगस्त 2023 में पंकज ने अपने पिता को खोया था।

सड़क हादसा निरसा में शनिवार शाम 4 बजे के करीब हुआ। हादसे में मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। वहीं, सरिता को गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विशेष यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। 

डिवाइडर से टकराई कार

पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के चितरंजन में थी। वहीं उनका गांव बिहार के गोपालगंज में है। वह अपने गांव कमलपुर से चितरंजन जा रहे थे। निरसा मार्केट चौक पहुंचने से पहले उनकी कार डिवाइर से टकरा गई। कार की गति काफी ज्यादा थी। टक्कर में गाड़ी का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राजेश और सरिता को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद राजेश को नहीं बचाया जा सका। वहीं, सरिता आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अगस्त 2023 में पंकज ने पिता को खोया था

पिछले साल अगस्त के महीने में पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता को खोया था। उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन 99 साल की उम्र में हुआ था। उनके परिवार की तरफ से बताया गया था कि उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल थे। जब यह बयान जारी किया गया था, तब पंकज अपने गांव लौट रहे थे और रास्ते में ही थे।


यह भी पढ़ें-

आप की अदालत: नवरात्रि में तेजस्वी यादव के मछली खाने पर क्या बोले चिराग पासवान?

केजरीवाल की इंसुलिन को लेकर सियासी बवाल जारी, LG का दावा, 'AAP का झूठ हो गया एक्सपोज'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।