1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के अरवल में नहर में गिरी कार, 3 डांसर सहित सहित 4 लोगों की मौत

बिहार के अरवल में नहर में गिरी कार, 3 डांसर सहित सहित 4 लोगों की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Dec 03, 2020 10:44 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 10:44 am IST

बिहार के अरवल जिले में बुधवार की रात एक कार के नहर में गिर जाने से कार पर सवार तीन डांसर सहित चार लोगों की मौत हो गई।

बिहार के अरवल में नहर...- India TV Hindi
बिहार के अरवल में नहर में गिरी कार, 3 डांसर सहित सहित 4 लोगों की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

अरवल (बिहार): बिहार के अरवल जिले में बुधवार की रात एक कार के नहर में गिर जाने से कार पर सवार तीन डांसर सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य डांसर घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरवल के थाना प्रभारी शंभु प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि एक थियेटर में काम करने वाले कलाकार बुधवार की रात एक कार पर सवार होकर पटना किसी तिलक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर प्रसादी इंगलिश गांव के समीप कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे नहर में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन डांसर सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (25 वर्ष), सुप्रिया कुमारी (27 वर्ष) और मनीषा कुमारी (26 वर्ष) और लक्की कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना में एक डांसर गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। तीनों डांसर लक्ष्मी, सुप्रिया और मनीषा ओडिशा की रहने वाली बताई जाती है।

घटना के बाद से कार चालक फरार है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।