1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: 124 साल का दावा, 35 साल उम्र, मचा बवाल तो बोलीं मिंता देवी, 'जब वो हमको देखा ही नहीं है तो...'

VIDEO: 124 साल का दावा, 35 साल उम्र, मचा बवाल तो बोलीं मिंता देवी, 'जब वो हमको देखा ही नहीं है तो...'

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 13, 2025 09:14 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 09:14 am IST

बिहार के सिवान जिले की रहने वाली मिंता देवी, जिनकी उम्र को लेकर बवाल मचा है। विपक्ष के हंगामे के बीच मिंता देवी खुद कैमरे के सामने आईं और कहा कि, जब उनलोगों ने हमें देखा ही नहीं है तो फिर कैसे कह सकते हैं। देखें वीडियो...

बिहार की मिंता देवी- India TV Hindi
बिहार की मिंता देवी Image Source : REPORTER

बिहार के सिवान जिले की रहने वाली मिंता देवी की उम्र को लेकर सियासी बवाल मचा है। उनकी उम्र वोटर कार्ड में 124 साल बताई गई है और उनकी डेट ऑफ बर्थ 1900 लिखा गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने  उनके नाम की लिखी टीशर्ट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था। अब पता चला है कि मिंता देवी की उम्र 35 साल है। मिंता देवी की उम्र वोटर कार्ड में 124 साल बताने पर वो और उनका परिवार परेशान हैं और खुद ही मिंता देवी भी इसे लेकर परेशान हैं और उन्होंने कहा कि जब उनलोगों ने देखा ही नहीं है तो कैसे वोटर आईडी कार्ड बना दिया। दरअसल, मिंता देवी की डेट ऑफ बर्थ 1990 है, जबकि वोटर लिस्ट में ये 1900 बताया गया है, और इस तरह वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 124 साल बताई गई है।

क्या कहा मिंता देवी ने, देखें वीडियो

मेरी उम्र को लोगों ने ही इधर उधर किया है

मिंता देवी ने कहा, जो बनाने वाला है वो हमको देखा ही नहीं है तो ऐसा कैसे बना दिया। उन्होंने कहा कि मैंने वोटर लिस्ट बनवाने में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। आधार कार्ड में मेरी उम्र 15/07/1990 लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कोई मुझसे मिलने नहीं आया। मेरी उम्र को लोगों ने ही इधर उधर किया है, मैं क्या करूं।

दरअसल, मिंता देवी का नाम पहली बार वोटर लिस्ट में जुड़ा है। सिवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 94 मे 526 वें नंबर पर उनका नाम दिख रहा है। उम्र ही नहीं, वोटर लिस्ट में मकान संख्या की जगह उनके पति का नाम लिखा गया है।

चुनाव आयोग ने कही ये बात

हालांकि पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने भी संज्ञाल लिया है और कहा है कि उक्त गलती को लेकर मिंता देवी से संपर्क किया गया है। ये भी कहा गया है कि मिंता देवी ने ऑनलाइन आवेदन भरा था। अशुद्धि की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया है और उनकी तरफ से आवेदन ले लिया गया है। वहीं मिंता देवी के ससुर तेज बहादुर सिंह ने कहा, 'ये सरासर BLO की गलती है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।