1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: सीएम नीतीश कुमार के घर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल का आदेश PMCH ने वापस लिया

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के घर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल का आदेश PMCH ने वापस लिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 12:11 am IST

पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH)ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल के साथ ही डॉक्टरों और नर्सों को तैनात करने संबंधी आदेश वापस ले लिया है।

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के घर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल का आदेश PMCH ने वापस लिया- India TV Hindi
बिहार: सीएम नीतीश कुमार के घर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल का आदेश PMCH ने वापस लिया Image Source : FILE

पटना: पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH)ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल के साथ ही डॉक्टरों और नर्सों को तैनात करने संबंधी आदेश वापस ले लिया है। इस आदेश में वेंटिलेटर के साथ 6 डॉक्टर और तीन ए ग्रेड की नर्सों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया था। इस संबंध में PMCH के अधीक्षक ने एक लेटर जारी किया था। 

इस लेटर में कहा गया था, “अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना के द्वारा दूरभाष पर दिये गये निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण के रोकथाम और इसके निरोधात्मक उपाय को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर वेंटीलेटर युक्त अस्पताल का संचालन होना है। इसके लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) के अन्तर्गत कार्यरत चिकित्सकों और परिचारिकाओं को माननीय मुख्यमंत्री के आवास पर तीन पालियों में प्रतिनियुक्त किया जाता है।”

पढ़ें: COVAXIN:हैदराबाद के NIMS में COVID-19 वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल की प्रक्रिया शुरू


इस संबंध में PMCH के अधीक्षक ने फोन पर इंडिया टीवी संवाददाता को बताया था कि अभी तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री आवास से कॉल आने पर ही मेडिसिन के 3 और एनेस्थेसिया के 3 डॉक्टर के अलावा 3 नर्सों को वहां भेजा जाएगा। वहीं इस खबर के बाद अब पीएमसीएच ने अपने आदेश को वापस ले लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।