1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में Coronavirus संक्रमण के कुल आंकड़ों में 60 से 70 फीसदी दूसरे राज्यों से आए हुए लोग: स्वास्थ्य विभाग

बिहार में Coronavirus संक्रमण के कुल आंकड़ों में 60 से 70 फीसदी दूसरे राज्यों से आए हुए लोग: स्वास्थ्य विभाग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 05:21 pm IST,  Updated : May 04, 2020 05:23 pm IST

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में पिछले 10 दिनों में संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं उनमें से 60 से 70 फीसदी मामले दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों से जुड़े हैं।

बिहार में Coronavirus संक्रमण के कुल आंकड़ों में 60 से 70 फीसदी दूसरे राज्यों से आए हुए लोग: स्वास्थ- India TV Hindi
बिहार में Coronavirus संक्रमण के कुल आंकड़ों में 60 से 70 फीसदी दूसरे राज्यों से आए हुए लोग: स्वास्थ्य विभाग Image Source : PTI

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में पिछले 10 दिनों में संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं उनमें से 60 से 70 फीसदी मामले दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों से जुड़े हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 523 हो गई है। 

आपको बता दें कि लॉकडाउन शुरू होते ही अन्य राज्यों में रहने वाले कामगार मजदूर विभिन्न साधनों से फिर पैदल ही अपने घर को लौटने लगे थे। वहीं अब केंद्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाकर लोगों को अपने घर लौटने की सुविधा मुहैया कराई है। ऐसे में इस बात की आशंका ज्यादा है कि कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।