1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में Coronavirus के मामले एक लाख पार, अबतक 515 लोगों की मौत

बिहार में Coronavirus के मामले एक लाख पार, अबतक 515 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2020 11:26 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 11:26 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब एक लाख पार चले गये और पिछले 24 घंटे के दौरान 15 और मरीजों की मौत हो जाने से इस रोग से मरने वालों की संख्या शनिवार को 515 पहुंच गयी ।

बिहार में Coronavirus के मामले एक लाख पार, अबतक 515 लोगों की मौत - India TV Hindi
बिहार में Coronavirus के मामले एक लाख पार, अबतक 515 लोगों की मौत  Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब एक लाख पार चले गये और पिछले 24 घंटे के दौरान 15 और मरीजों की मौत हो जाने से इस रोग से मरने वालों की संख्या शनिवार को 515 पहुंच गयी । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई। उनमें मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पटना ,सारण एवं सिवान में दो—दो तथा अरवल, भोजपुर, गया, जमुई एवं सुपौल जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई। अबतक इस रोग से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढकर 515 हो गयी है । 

बिहार में कोरोना वायरस से जिन 515 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है उनमें से पटना के 96, भागलपुर के 40, गया के 33, रोहतास के 26, मुंगेर के 25, नालंदा के 23, मुजफ्फरपुर के 21, भोजपुर एवं पूर्वी चंपारण के 19-19, वैशाली के 18, सारण के 16, समस्तीपुर के 15, बेगूसराय एवं पश्चिम चंपारण के 13-13, दरभंगा एवं सिवान के 12-12, नवादा के 11, अररिया एवं कैमूर के नौ-नौ, जहानाबाद एवं सुपौल के सात-सात, औरंगाबाद, जमुई एवं खगडिया के छह-छ, अरवल, बक्सर, किशनगंज एवं सीतामढी के पांच-पांच, बांका, लखीसराय, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी एवं पूर्णिया के चार-चार, शेखपुरा के तीन तथा गोपालगंज, सहरसा एवं शिवहर जिले के एक-एक मरीज थे। 

बिहार में शुक्रवार अपराहन चार बजे से शनिवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3536 नए मामले प्रकाश में आने के साथ राज्य में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 101906 हो गये हैं। इन 3536 नए मामलों में पटना के 493, मधुबनी के 187, मुजफ्फरपुर के 166, पूर्वी चंपारण के 157, पूर्णिया के 152, कटिहार के 151, पश्चिम चंपारण के 141, बेगूसराय के 139, गया के 138, सीतामढ़ी के 138, मधेपुरा के 122, सहरसा के 115, सारण के 100, जहानाबाद के 89, बक्सर के 85, रोहतास के 73, अररिया के 72, नालंदा के 71, भोजपुर के 70, दरभंगा एवं सुपौल के 69—69, शेखपुरा के 66, सिवान के 64, औरंगाबाद के 62, मुंगेर के 56, भागलपुर के 54, समस्तीपुर के 52, वैशाली के 51, गोपालगंज के 46, खगड़िया के 45, कैमूर के 43, किशनगंज एवं लखीसराय के 40—40, नवादा के 38, बांका के 35, अरवल के 20, शिवहर के 12 एवं जमुई के नौ नये मरीज हैं । इन 3536 नए मामलों में भदोई के एक व्यक्ति का भोजपर में तथा देवघर, गाजीपुर, मुंबई एवं पाकुड के एक—एक व्यक्ति का पटना में संकलित सैंपल भी शामिल हैं । 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 101906 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिले के 16366, मुजफ्फरपुर के 4147, भागलपुर के 3974, बेगूसराय के 3955, नालंदा के 3673, गया के 3693, रोहतास के 3590, कटिहार के 3520, पूर्वी चंपारण के 3395, सारण के 3172, वैशाली के 2904, भोजपुर के 2783, मधुबनी के 2736, पश्चिम चंपारण के 2668, पूर्णिया के 2656, समस्तीपुर के 2626, सिवान के 2442, बक्सर के 2380, सहरसा के 2108, मुंगेर के 1940, खगड़िया के 1912, अररिया के 1906, गोपालगंज के 1900, नवादा के 1852, सीतामढ़ी के 1840, सुपौल के 1823, औरंगाबाद के 1817, जहानाबाद के 1814, दरभंगा के 1702, मधेपुरा के 1440, शेखपुरा के 1405, किशनगंज के 1364, बांका के 1311, लखीसराय के 1290, जमुई के 1259, कैमूर के 1000 अरवल के 997 एवं शिवहर जिले के 546 के मरीज हैं । बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 113498 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 3368 मरीज ठीक हुए । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।