1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना वायरस से मुंगेर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित, संक्रमितों की कुल संख्या 556 हुई

बिहार में कोरोना वायरस से मुंगेर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित, संक्रमितों की कुल संख्या 556 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 01:52 pm IST,  Updated : May 08, 2020 01:56 pm IST

बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 556 हो गई है।

Coronavirus cases in bihar- India TV Hindi
Coronavirus cases in bihar Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 556 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले के रोसडा में चार तथा हसनपुर में दो लोगों (सभी पुरुष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अबतक कोरोना वायरस से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 246 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में कोरोना के 305 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। 

जानिए राज्य के किस जिले में कितने केस

बिहार के 38 जिलों में से 33 जिलों में कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए हैं। मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 54, पटना में 47, नालंदा में 36, सिवान एवं कैमूर में 32—32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, औरंगाबाद में 14, बेगूसराय एवं भागलपुर में 13-13, पश्चिम चंपारण में 11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, समस्तीपुर में सात, गया एवं सीतामढी में छह-छह, दरभंगा, जहानाबाद एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय एवं नवादा में चार-चार, बांका, शिवहर एवं वैशाली में तीन-तीन, पूर्णिया, मधेपुरा एवं अररिया में दो-दो तथा शेखपुरा एवं किशनगंज में एक-एक मामले सामने आए हैं। 

Bihar Coronavirus cases latest updates
Image Source : INDIA TVBihar Coronavirus cases latest updates

बिहार में अब तक 31,693 नमूनों की हुई जांच

गौरतलब है कि बिहार में अब तक 31,693 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 246 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी एक मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज, दो मई को सीतामढ़ी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एवं बृहस्पतिवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम निवासी एक वृद्ध की मौत हो गयी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।