1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Coronavirus: बिहार में 5 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की संख्या 228 हुई

Coronavirus: बिहार में 5 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की संख्या 228 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 07:36 pm IST

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले प्रकाश में आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमण के मामले बढ़कर 228 हो गये।

Coronavirus: बिहार में 5 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की संख्या 228 हुई- India TV Hindi
Coronavirus: बिहार में 5 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की संख्या 228 हुई Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले प्रकाश में आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमण के मामले बढ़कर 228 हो गये। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि रोहतास जिले के दो पुरुषों (27 एवं 55 वर्ष), अरवल के कुर्था में एक पुरूष (35), भोजपुर जिला मुख्यालय आरा की एक महिला (35) तथा सारण जिला के रिविलगंज की एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी। बिहार के कुल 38 जिलों में से 21 जिलों में कोविड-19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 62, नालंदा में 34, सिवान में 30, पटना में 26, बक्सर में 20, बेगुसराय नौ, कैमूर में आठ, रोहतास में नौ, गया एवं भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, वैशाली, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं। 

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बिहार में अबतक 16050 कोरोना वायरस संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 45 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।