1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना के 2541 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 1.15 लाख के पार

बिहार में कोरोना के 2541 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 1.15 लाख के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 09:03 pm IST

बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,451 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,15,210 पहुंच गई है।

Bihar Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Bihar Coronavirus, Begusarai Coronavirus- India TV Hindi
बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,541 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,541 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,15,210 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से कुल 88,163 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,585 का है। इस तरह देखा जाए तो गुरुवार को नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या वायरस को मात देने वालों की रही।

24 घंटों में 6 मरीजों की मौत

बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,451 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,15,210 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,07,945 नमूनों की जांच हुई है, इस तरह राज्य में अब तक कुल 21,16,094 नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 574 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी रेट 76 पर्सेंट के पार हुआ
पिछले 24 घंटों के दौरान 3,585 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक 88,163 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। बिहार में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट अब 76.52 प्रतिशत हो गया है। पटना जिले में गुरुवार को 367 मामले सामने आए, जिससे पटना में संक्रमितों की कुल संख्या 18,089 पहुंच गई है। अब तक राज्य के बेगूसराय में 4,504, भागलपुर में 4,561, नालंदा में 4,087, पूर्वी चंपारण में 4,099 तथा मुजफ्फरपुर में 4,870 संक्रमित पाए गए हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में कोविड-19 के फिलहाल 26,472 सक्रिय मरीज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।