Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के सामने नई चुनौती, 10वीं बोर्ड की है परीक्षा, जारी हुआ एडमिट कार्ड

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के सामने नई चुनौती, 10वीं बोर्ड की है परीक्षा, जारी हुआ एडमिट कार्ड

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
Published : Feb 11, 2026 10:06 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 10:12 pm IST

क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी का सफर क्रिकेट के मैदान से एग्जाम हॉल तक बढ़ने वाला है। वैभव सूर्यवंशी की 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी CBSE बोर्ड से 10th का एग्जाम दे सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi 10th board exam- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी की 10वीं की परीक्षा।

बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए उभरते क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती का सामना करने जा रहे हैं। क्रिकेट पिच के बाद अब बारी है परीक्षा हॉल की। वैभव का सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। चौके-छक्कों की बरसात से देशभर में पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा देंगे या नहीं वैभव?

वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद समस्तीपुर में उत्साह का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, उनका परीक्षा केंद्र शहर के एक प्रमुख विद्यालय में बनाया गया है। स्कूल प्रशासन ने एडमिट कार्ड जारी होने की पुष्टि की है और बताया है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, वैभव के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए यह अभी साफ नहीं है कि वह हर पेपर में शामिल हो पाएंगे या नहीं।

Vaibhav Sooryavanshi 10th board exam

Image Source : REPORTER
वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड।

परीक्षा में कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी- प्रिंसिपल

इस संदर्भ में विद्यालय प्राचार्य ने नीलकिशोर सिन्हा ने बताया कि यह सिर्फ हमारे विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है। परीक्षा में कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी। वैभव को वही सुविधाएं मिलेंगी जो अन्य छात्रों को मिलती हैं। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ताजपुर प्रखंड के एक निजी विद्यालय के छात्र रहे हैं और वहीं से उन्होंने दसवीं बोर्ड का फॉर्म भरा था। परीक्षा केंद्र पर करीब 900 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन के पास रहेगी।

पूरे देश की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर

हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।कम उम्र में ही वैभव ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बन सकते हैं। अब देखना होगा कि क्रिकेट के इस चमकते सितारे का प्रदर्शन परीक्षा हॉल में कैसा रहता है। समस्तीपुर ही नहीं, पूरे देश की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। (रिपोर्ट: सुनील कुमार)

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के फैन हुए जोस बटलर, कहा- '14 साल में ऐसा है तो 18-20 की उम्र में क्या करेगा'

ICC का बड़ा ऐलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत बड़ी टीम में किया शामिल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement