1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: पटना में SSP का बड़ा एक्शन, 44 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां गया?

बिहार: पटना में SSP का बड़ा एक्शन, 44 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां गया?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 18, 2025 07:49 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 07:49 pm IST

बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर पुलिसकर्मियों पर ही हमले बढ़ते जा रहे हैं। अब पटना एसएसपी ने 44 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है। देखें पूरी लिस्ट...

बिहार में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर- India TV Hindi
बिहार में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर Image Source : FILE PHOTO

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष जहां विधानसभा में जमकर हंगामा कर रहे है, तो वहीं पटना में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने पटना के 44 इंस्पेक्टर और SI रैंक के पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है, इनमें 19 इंस्पेक्टर और 15 दारोगा की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए जिले में 44 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इसमें 25 थानेदारों समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

किसका कहां किया गया ट्रांसफर

गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद को बाढ़ का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।

कदमकुआं थानाध्यक्ष राजीव कुमार को पीरबहोर का कांड समीक्षा पदाधिकारी और कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर को ट्रैफिक थाना बायपास का प्रभारी बनाया गया है।

राजीव नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार को पुलिस केंद्र पटना बुलाया गया है। 

पंचमहला थानाध्यक्ष  प्रहलाद कुमार झा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। 

गर्दनीबाग थानाध्यक्ष संजीव कुमार, पिपलाव थानाध्यक्ष रवि रंजन, पचरुखिया थानाध्यक्ष  मिथलेश कुमार सिंह, राजीव नगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार और आईआईटी अम्हारा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार को पुलिस लाइन बुलाया गया है।

थानाध्यक्ष अगमकुआं के संतोष कुमार सिंह को बाढ़/ मोकामा का समीक्षा पदाधिकारी बनाया गया है।

बहादुरपुर थाना, चौक थाना,  दीदारगंज थाना, गांधी मैदान थाना, गर्दनीबाग थाना, कदम कुआं थाना, कंकड़बाग थाना, मालसलामी थाना, खगौल थाना, मसौड़ी थाना, मेंहदीगंज थाना के प्रभारी को भी कांड की समीक्षा या अन्य जगहों पर भेज दिया गया है, जिसे सेंटरिंग लाइन ही कहा जा सकता है।

थाने से इनकी ड्यूटी हटा दी गई 

पालीगंज थानाध्यक्ष को प्रमोशन देते हुए गांधी मैदान का थानाध्यक्ष बना दिया गया है। 

पुलिस लाइन में कार्यरत संजय शंकर को बहादुरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

कई जगहों पर सेंटरिंग लाइन में रह रहे इंस्पेक्टर को पटना के शहरी क्षेत्र में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यभार दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।