1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हैवानियत! किशोरी के साथ रेप के बाद की हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से हमले के निशान

हैवानियत! किशोरी के साथ रेप के बाद की हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से हमले के निशान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 13, 2024 09:25 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 08:22 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक किशोरी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। किशोरी के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में खेत से बरामद हुआ है।

खेत में मिला किशोरी का शव।- India TV Hindi
खेत में मिला किशोरी का शव। Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरपुर: जिले में एक दलित नाबालिग किशोरी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां हैवानों ने किशोरी के साथ ना सिर्फ रेप किया बल्कि उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला भी किया। बताया जा रहा है कि किशोरी के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। घटना पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्ची रविवार रात से ही घर से गायब थी। परिजन नाबालिग की तलाश कर रहे थे। इस बीच नाबालिग का शव चौर स्थित पोखर में मिला।

रविवार से लापता थी किशोरी

दरअसल, पूरा मामला पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा गांव का बताया जा रहा है। मृतक किशोरी बीते रविवार से लापता थी, जिसकी परिजनों के द्वारा तलाश भी की जा रही थी। हर जगह तलाश करने के बाद भी किशोरी नहीं मिली। इसी बीच गांव के कुछ लोग जो मवेशी चार काटने गए थे उन्होंने धान के खेत में सिर के बाल और खून गिरा देखा। कुछ दूर आगे बढ़ने पर झाड़ी में खून और फिर पोखर के पास झाड़ी में अर्धनग्न किशोरी का शव मिला। शव को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किशोरी के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मच गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 

जांच में जुटी पुलिस की टीम

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार चंदन ने मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि लालू छपरा चौर में लाश मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने घटना का कारण बताया कि पूर्व में उसी गांव के किसी युवक के साथ किशोरी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। (इनपुट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें- 

यूपी में दिनदहाड़े फायरिंग से धुआं-धुआं हो गया इलाका, दबंगई का Video आया सामने; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रेमिका की हत्या कर घाटी में फेंका शव, प्रेमी ने खुद भी कूदकर की आत्महत्या; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।