1. Hindi News
  2. बिहार
  3. JDU MLC का बड़ा बयान, 'बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश अब देश का चेहरा बनें'

JDU MLC का बड़ा बयान, 'बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश अब देश का चेहरा बनें'

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 04, 2024 06:53 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 06:53 pm IST

लोकसभा चुनाव के लिए हुए वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। बिहार की 40 सीटों में से एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। इसे लेकर जदयू के विधानपार्षद ने कहा है कि बिहार के लोग चाहते हैं कि अब नीतीश कुमार देश का चेहरा बनें।

jdu mlc big statement- India TV Hindi
जदयू नेता का बड़ा बयान Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम लगभग आ गए हैं जिसके मुताबिक 30 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है तो वहीं 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीता है। इस जीत से उत्साहित जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने बड़ा बयान दिया है। अनवर ने कहा है कि  “बिहार के 13 करोड़ लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश का चेहरा बनें। अगर एनडीए आज बिहार में 30-32 सीटें जीतने में सक्षम है, तो यह नीतीश कुमार के कारण है। हालांकि, पीएम मोदी पहले से ही एनडीए का चेहरा हैं और अब एनडीए के गठबंधन सहयोगियों को तय करना है कि क्या करना है। ”

जदयू एमएलसी ने ऐसा कहकर एनडीए के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है क्योंकि प्रधानमंत्री का चेहरा नरेंद्र मोदी हैं और चुनाव उनके ही चेहरे पर एनडीए ने लड़ा है। अब बिहार में मिली जीत से नीतीश कुमार की अहमियत जदयू की नजर में कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।