1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: पूरा विपक्ष काले कपड़े में... अपने सफेद लिबास पर तेज प्रताप बोले- मेरे ऊपर शनिचरा ग्रह है

VIDEO: पूरा विपक्ष काले कपड़े में... अपने सफेद लिबास पर तेज प्रताप बोले- मेरे ऊपर शनिचरा ग्रह है

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 22, 2025 05:59 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 06:18 pm IST

आज SIR के विरोध में जब महागठबंधन के नेता काले कपड़े पहन विधानसभा पहुंचे थे, तो वहीं तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ता पहने नजर आए। इसे लेकर उन्होंने कहा कि शनिचरा ग्रह है हम पर।

तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव

बिहार में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का यह आखिरी सत्र है। सत्र में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कई मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। पूरा विपक्ष आज SIR के विरोध में काले कपड़े में विधानसभा पहुंचा था, लेकिन लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ते में पहुंचे थे।

सफेद कुर्ता में नजर आए तेज प्रताप

राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव आज फिर सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आज महागठबंधन के सभी लोग काले कुर्ते में आए हैं, लेकिन आप सफेद कुर्ता पहन कर आए हैं? इस पर उन्होंने कहा, "सादा जीवन उच्च विचार, मैं सिर्फ शनिवार को काला कुर्ता पहनता हूं, शनिचरा ग्रह है हम पर।"

"आवाज बुलंद हो रही है, हम हाजिरी बना लेते हैं"

जब लालू यादव के बड़े लाल से पूछा गया कि विरोध में शामिल हैं, तो उन्होंने कहा, "विरोध हो ही रहा है। सरकार नहीं काम कर रही है, इसलिए विरोध हो रहा है।" इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि अगर सदन के अंदर रहते तो आवाज बुलंद होती, तो उन्होंने कहा, "इसी तरह से आवाज बुलंद हो रही है। हम हाजिरी बना लेते हैं।"

माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव ने SIR और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष से हटकर एक अलग रुख अख्तियार किया। एक तरह से ये भी कहा जा सकता है कि तेज प्रताप आरेजी नेताओं के साथ-साथ छोटे भाई तेजस्वी यादव को यह संदेश देने की कोशिश की है कि परिवार की ओर से अगर उनके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया गया, तो वो भी पीछे हटने वाले नहीं हैं, इसलिए वो आज काले कुर्ते की जगह सफेद कुर्ते में नजर आए।

ये भी पढ़ें-

"दबाव में काम कर रहे थे, बताई गई वजहों में सच्चाई नहीं", जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अशोक गहलोत का बयान

मिग-21 फाइटर जेट को हटाएगी वायुसेना, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।