1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Exclusive: 'हां मैंने प्यार किया, अनुष्का के साथ वाली तस्वीर मैंने ही पोस्ट की', तेज प्रताप यादव ने किया कबूल

Exclusive: 'हां मैंने प्यार किया, अनुष्का के साथ वाली तस्वीर मैंने ही पोस्ट की', तेज प्रताप यादव ने किया कबूल

 Reported By: Pawan Nara Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 29, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 11:41 pm IST

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इंडिया टीवी से Exclusive बात की और अपने उस सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बताया, जिसमें वह और अनुष्का साथ दिखाई दिए थे।

Tej Pratap Yadav- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव ने इंडिया टीवी से Exclusive बात की Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहली बार अपनी उस पोस्ट के बारे में बताया, जिसके बाद पूरा विवाद हुआ और उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाला गया। तेज प्रताप यादव ने पहली बार इंडिया टीवी के इंटरव्यू में कबूल किया कि वो पोस्ट, वो तस्वीरें उन्होंने डाली थीं। पहली बार तेज प्रताप यादव ने कहा कि हां मैंने प्यार किया, प्रेम तो सभी करते हैं।

तेज बोले- प्यार किया कोई गलती नहीं की

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का के साथ अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर को लेकर इंडिया टीवी से खुलकर बात की। तेज प्रताप यादव ने कहा, 'अनुष्का के साथ वाली तस्वीर मैंने ही पोस्ट की। वो मेरा पोस्ट था। पोस्ट को मैंने ही डाला था। प्रेम की कीमत चुकानी पड़ती है। प्यार किया कोई गलती नहीं की।'

तेज प्रताप ने कहा कि सभी लोगों ने पोस्ट देखा है कि वो क्या था। प्रेम तो सभी करते हैं। किसको क्या कीमत चुकाना पड़ा है। प्रेम किया तो किया, कुछ गलत तो नहीं किया। अब हमने क्या कुर्बानी दी, या नहीं दी, हम उस पर बात नहीं करना चाहते, अब हम बिहार पर फोकस करना चाहते हैं।

कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता: तेज

तेज प्रताप यादव ने कहा, 'कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता। फिर पार्टी में वापस आएंगे, जरूर आएंगे। जनता हमें आगे लेकर जाएगी। चुनाव के समय जैसी सिचुएशन होगी, देखेंगे।

इंटरव्यू के दौरान जब तेज प्रताप से उस सोशल मीडिया पोस्ट और पार्टी से निकाले जाने को लेकर सवाल किया गया तो तेज ने कहा कि जो बीत गया है, वह उस पर बात नहीं करना चाहते। वह बिहार और आने वाले चुनाव पर फोकस करना चाहते हैं। तेज ने कहा कि प्यार तो सभी करते हैं लेकिन हमें जनता के दिल से कोई नहीं निकाल सकता।

तेज ने ये भी कहा कि जनता के लिए यात्रा भी निकालेंगे। उसका क्या नाम होगा, वो उसी वक्त तय होगा। 

दुश्मन पग-पग पर हैं, दुश्मन घर में भी हो सकते हैं: तेज प्रताप

तेज प्रताप ने कहा, 'मेरी भूमिका जनता तय करेगी। जनता के बीच लगातार जा रहे हैं। मेरे पिता ही मेरे लिए सर्वोपरि हैं। बिहार चुनाव में लड़ेंगे। कोई किसी को दिल से बाहर नहीं कर सकता। परिवार के लोग दिल से बाहर नहीं निकालते। दुश्मन पग-पग पर हैं। दुश्मन घर में भी हो सकते हैं। मेरे दुश्मनों को जनता जवाब देगी।' बता दें कि तेज प्रताप यादव के अनुष्का के साथ फोटो सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था और परिवार ने भी उनसे दूरी बना ली थी।

देखें पूरा इंटरव्यू-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।