1. Hindi News
  2. बिहार
  3. फेसबुक से हुआ प्यार, दरोगा ने मंदिर में रचाई शादी, बनाया शारीरिक संबंध, अब साथ रहने से किया इनकार

फेसबुक से हुआ प्यार, दरोगा ने मंदिर में रचाई शादी, बनाया शारीरिक संबंध, अब साथ रहने से किया इनकार

 Published : Jul 18, 2026 10:04 am IST,  Updated : Jul 18, 2026 11:56 am IST

दारोगा कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की एक महिला ने फेसबुक पर प्यार और मंदिर में शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाकर धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने एसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानें पूरा मामला।

फेसबुक से हुआ प्यार, दरोगा ने मंदिर में रचाई शादी, बनाया शारीरिक संबंध, अब साथ रहने से किया इनकार- India TV Hindi
फेसबुक से हुआ प्यार, दरोगा ने मंदिर में रचाई शादी, बनाया शारीरिक संबंध, अब साथ रहने से किया इनकार Image Source : INDIA TV

बिहार के जमुई जिले से प्यार, धोखे और खाकी को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज प्रेम कहानी सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शुरू हुआ एक प्यार का सिलसिला, शादी के पवित्र बंधन से होते हुए अब पुलिस थाने के दरवाजे तक पहुंच गया है। एक दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) पर आरोप लगा है कि उसने फेसबुक के जरिए एक युवती को अपने जाल में फंसाया, मंदिर में शादी की, शारीरिक संबंध बनाए और जब साथ रखने की बात आई, तो मुकर गया।

क्या है पूरा मामला

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुंगेर इलाके की पीड़िता ने शुक्रवार की शाम एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मुंगेर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने चंद्रदीप थाना में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर अलग-अलग होटलों में बुलाकर छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है और अब एक जाति का नहीं होने की वजह से उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। 

पीड़िता ने बताई आप बीती
पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के जरिए एक साल पहले दरोगा कुंदन कृष्णा से उनकी जान पहचान हुई थी और फिर बातें होने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और दोनों ने 13 फरवरी 2026 को चंडिका स्थान मुंगेर में शादी कर ली। शादी के बाद कुंदन कृष्णा कई बार मुंगेर व बेगूसराय के होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जब साथ रहने की बात आती थी तो आश्वासन देकर वो हर बार शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने उनसे कहा कि एक जाति का नहीं होने की वजह से साथ रहना मुनासिब नहीं है। इसलिए पांच लाख रुपया लेकर तुम चली जाओ, लेकिन जब मैं इसका विरोध की तो मुझे जबरदस्ती चंद्रदीप थाना लाया और धमकी देने लगा। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी द्वारा भी पीड़िता को अपशब्द कहा गया और भगा दिया गया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

दरोगा ने पेश की सफाई
इस संबंध में दारोगा कुंदन कृष्णा ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी। उनपर लगाया गया आरोप गलत है। वे बीमार हैं, फिलहाल आगे कुछ बता नहीं सकते हैं।

(रिपोर्ट - मो. अंजुम आलम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।