1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सांवले रंग की वजह से बार-बार ठुकराई गई युवती, 10 बार टूटा शादी का रिश्ता, 11वीं बार से पहले लगाई फांसी

सांवले रंग की वजह से बार-बार ठुकराई गई युवती, 10 बार टूटा शादी का रिश्ता, 11वीं बार से पहले लगाई फांसी

 Published : Jul 02, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 01:08 pm IST

मुजफ्फरपुर जिले में एक युवती ने सांवले रंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पिछेल कुछ सालों में युवती की शादी के लिए 10 रिश्ते आए, लेकिन एक भी आगे नहीं बढ़ पाया। इससे युवती काफी परेशान थी और 11वीं बार लड़के वालों के देखने आने से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सांवले रंग के कारण युवती ने की आत्महत्या - India TV Hindi
सांवले रंग के कारण युवती ने की आत्महत्या Image Source : MAGNIFIC

भारत में रंग की वजह से आज भी लोगों को शर्मिंदगी और ताने झेलने पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां एक लड़की को सिर्फ सांवले रंग के कारण बार-बार शादी से रिजेक्शन झेलना पड़ा। लड़की के सांवले रंग की वजह से 10 बार शादी का रिश्ता टूट गया था, लेकिन जब 11 वीं बार लड़की को शादी के लिए देखने वाले आने वाले थे उससे पहले ही लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पीतांबर कुमार की बेटी अंशु कुमारी ने बार-बार शादी का रिश्ता ठुकराए जाने से आत्महत्या कर ली। लड़की शादी न होने की वजह से और बार-बार ठुकराए जाने से मानसिक तनाव में चल रही थी। सांवले रंग की वजह से युवती परेशान रहती थी और उसे लगता था कि इसी कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही है।

10 बार टूटा शादी का रिश्ता

परिवार के लोगों को कहना है कि पिछले तीन सालों से अंशु की शादी के लिए लड़का तलाशा जा रहा था। 10 से ज्यादा रिश्ते आए और लड़के के परिवार वाले देखने भी आए, लेकिन हर बार रिश्ता टूट गया। बुधवार को भी एक लड़के वाले अंशु को देखने आने वाले थे। जिसे लेकर अंशु काफी तनाव में थी उसे डर था कि इस बार भी रंग के कारण उसे ठुकरा दिया जाएगा। 

11वीं बार देखने आ रहे थे लड़के वाले

मंगलवार की रात अंशु बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका तो पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। इस घटना से कोहराम मच गया और चीख पुकार से गांव के लोग भी जमा हो गए। हर कोई इस घटना स्तब्ध है।

रिजेक्शन के डर से फांसी लगाकर दी जान

इस घटना की सूचना मिलने पर गायघाट थाना पुलिस एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि फंदे से लटककर युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इनपुट: संजीव कुमार (मुजफ्फरपुर बिहार)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।