1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गोपालपुर: अवैध संबंध के लिए नहीं मानी महिला तो सास-ससुर के सामने मारी गोली, मौत के बाद बवाल

गोपालपुर: अवैध संबंध के लिए नहीं मानी महिला तो सास-ससुर के सामने मारी गोली, मौत के बाद बवाल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 01, 2025 11:49 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 11:49 am IST

मृतक महिला के सास-ससुर ने बताया कि आरोपी उनकी बहू पर अवैध संबंध का दबाव बना रहा था और उसका फोन नंबर मांग रहा था। महिला इसके लिए राजी नहीं हुई तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

Murder- India TV Hindi
मृतक मोनी देवी (बाएं), मृतक की दुकान (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के नवगछिया में एक महिला अवैध संबंधों के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला शादीशुदा थी और उसके सास-ससुर के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। मामला नवगछिया जिल के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है। यहां तीनटंगा के बालू टोला में एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर गोली चला दी।

मृतका की पहचान मोनी देवी उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश मंडल अक्सर महिला के घर के आसपास मंडराता था और उसे परेशान करता था और महिला से हमेशा मोबाइल नंबर मांगा करता था। महिला द्वारा कई बार मना किए जाने और चेतावनी देने के बावजूद आरोपी अपने इरादों से बाज नहीं आया।

परिजनों की पकड़ से भागा आरोपी

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों ने करीब 4 घंटे तक शव को घटना से पुलिस को उठाने नहीं दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी ने जिस कट्टे से गोली चलाई थी, उसे भी छीन लिया था, लेकिन आरोपी खुद को छुड़ाने में सफल रहा और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान चलाकर परिवार पालती थी बहू

पीड़िता के परिजनों ने कहा कि आरोपी प्रकाश मंडल उसके साथ बीती रात में गलत संबंध बनाने का दवाब बना रहा था। शुक्रवार सुबह 8 बजे फिर आरोपी घर आकर बहस करने लगा। इसके बाद हथियार लेकर आया और गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहा था तो उसको पकड़ लिया। उसके पास जो हथियार था उसको भी छीन लिया, लेकिन गुलों मंडल ने आरोपी को छुड़वा कर फरार करवा दिया। मृतक महिला की सास ने कहा कि मेरी बहू ने कहा कि मेरा नंबर मांग रहा है, जिसके बाद मैंने कहा कि तुम घर जाओ, लेकिन वो घर नहीं गई। इसी बीच प्रकाश मंडल ने मेरी बहू को गोली मार दी। बहू दुकान चला कर घर का भरण पोषण करती थी।

2 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने आरोपी को घटना के महज 2 घंटे के बाद गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है।नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब 8 बजे गोपालपुर थाना को सूचना मिली कि तिनटंगा करारी गांव में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर तत्काल गोपालपुर थाना टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और क्राइम सीन को संरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने महज दो घंटे के अंदर आरोपी प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा और खोखा भी बरामद किया गया।

(नवगछिया से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।