1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादी में हथियार लेकर खूब नाचे दूल्हे राजा, वीडियो वायरल हुआ तो थाने में काटनी पड़ गई सुहागरात, ₹500000 के बांड पर छूटे

शादी में हथियार लेकर खूब नाचे दूल्हे राजा, वीडियो वायरल हुआ तो थाने में काटनी पड़ गई सुहागरात, ₹500000 के बांड पर छूटे

 Published : Jul 04, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 04:40 pm IST

आरोपी व्यक्ति ने अपने शादी वाले दिन भाई के साथ हथियार लेकर डांस किया था। इस दौरान डीजे पर मारम सिक्सर के 6 गोली छाती में रे... गाना चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

Dance- India TV Hindi
शादी में हथियार लेकर नाचते युवक Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के हाजीपुर में एक व्यक्ति को अपनी शादी में हथियार लेकर डांस करना भारी पड़ गया और उसे सुहागरात थाने में बितानी पड़ी। पुलिस ने अगले दिन ₹500000 के बांड पर दूल्हे और उसके भाई को छोड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी शादी में दूल्हे राजा हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहे थे। वहीं, दूल्हे के भाई को भी हथियार लेकर शादी समारोह में डांस करते देखा जा सकता है।

किसी ने वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने करवाई करते हुए सुहाग वाली रात ही दूल्हे राजा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे को अपने भाई के साथ ही सुहागरात पुलिस के हाजत में बितानी पड़ी। 

लावापुर गांव का है वीडियो

वायरल वीडियो हाजीपुर के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर गांव की है, जहां एक जुलाई को जयराम राय के पुत्र गुड्डू कुमार की शादी थी। शादी में डीजे बज रहा था और घूम कर गांव के देवी देवताओं को पूजा जा रहा था। बिलोंकी मांगी जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे गुड्डू का भाई सिंटू कुमार हाथ में हथियार लेकर डांस करते हुए पहुंचा और हथियार दूल्हे गुड्डू के हाथ में दे दिया। इसके बाद गुड्डू भी हथियार लहराते हुए डांस करने लगा। इस दौरान मारम सिक्सर के 6 गोली छाती मे रे, पावर होला खाली अहीर जाति में रे... गाना बज रहा था।

नकली हथियार लहरा रहे थे आरोपी

गुड्डू कुमार शादी करके दुल्हन के साथ लौटा तो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 तारीख की रात ही दूल्हा गुड्डू कुमार और उसके भाई सिंटू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाने ले जाया गया और हजरत में बंद कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि, जो हथियार लहराया गया था वह हथियार नकली निकला, लेकिन हथियार लहराना और जाति वाला गाना बजाना, दबंगई दिखाना यह सब दूल्हे और दूल्हे को भाई को महंगा पड़ गया।

₹500000 के बांड पर छूटे

पुलिस ने ₹500000 का बांड बनाया और न्यायालय में सुपुत्र किया, जिसके बाद दोनों की रिहाई हुई है। नकली हथियार लहराने के चक्कर में दूल्हे को अपने भाई के साथ पुलिस के हाजत में सुहाग वाली रात बिताना पड़ा। यह बात हाजीपुर में चर्चा की विषय बनी हुई है।

(हाजीपुर से राजाबाबू की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

नवादा में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, साले पर भी किया चाकू से वार

सास की संपत्ति हड़पना चाहता था दामाद, साले को जेल भिजवाने के लिए रची लूट की साजिश; हुआ पर्दाफाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।