1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 48 घंटों में 34 की मौत, 6 घायल, जानिए किन-किन जिलों में कितनी हुईं मौतें?

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 48 घंटों में 34 की मौत, 6 घायल, जानिए किन-किन जिलों में कितनी हुईं मौतें?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 18, 2025 09:29 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 10:25 pm IST

बिहार में आसमानी बिजली गिरने से कई लोगों की मौतें हुईं हैं। पिछले दो दिन के अंदर 34 लोगों की जान चली गई है। किन जिलों में कितने लोगों की मौतें हुईं हैं? इसकी जानकारी सामने आई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

बिहार में पिछले 48 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

सबसे ज्यादा नालंदा और वैशाली में हुईं मौतें

विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा छह-छह लोगों की मौत नालंदा व वैशाली जिलों में हुई। वहीं, शेखपुरा में पांच, पटना व औरंगाबाद में तीन-तीन, नवादा व बांका में दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, भोजपुर, भागलपुर, रोहतास, गयाजी, समस्तीपुर और जमुई जिलों में छह लोगों की मौत हुई। 

अप्रैल में 90 से ज्यादा लोगों की मौत

बिहार के विभिन्न जिलों में अप्रैल में आकाशीय बिजली और तूफान की चपेट में आने से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी तथा फसलों व घरों को भी भारी नुकसान हुआ था।

हजारीबाग में बिजली गिरने से 2 की मौत

वहीं, दूसरी ओर झारखंड के हजारीबाग जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए। कटकमसांडी और लुपुंग क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच आकाशीय बिजली गिरने की खबरें आईं। 

धान के खेत में काम कर रहे थे महिला और पुरुष

जिले में भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से धान के खेत में काम कर रहे एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।