1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में जमीन के लालच में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मोतिहारी में जमीन के लालच में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 Published : Jul 27, 2026 11:05 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 10:31 am IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक ऐसी घटना सामने आयी गई जहां जमीन के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां की कथित तौर पर हत्या कर दी।

मोतिहारी में बेटे ने मां की हत्या,- India TV Hindi
मोतिहारी में बेटे ने मां की हत्या Image Source : INDIA TV

बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में एक सनसनीखेज कर देने वाली घटना सामने आई है। बेटे जहां मां के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं वहीं डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरैया बदुराहा गांव में ज़मीन की लालच में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद, डुमरियाघाट थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया है।

सोते समय मां पर धारदार हथियार से किया वार

पुलिस के अनुसार डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरैया बदुराह गांव निवासी पार्वती देवी की सोते समय धारदार हथियार से हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर डुमरियाघाट थाना घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची। 

बड़े भाई को फंसाने की थी साजिश 

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को लेकर मृतका के बड़े पुत्र कमलदेव महतो सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। हालांकि अनुसंधान एवं पूछताछ के दौरान मृतका के छोटे पुत्र धर्मदेव महतो पर पुलिस की शंका बढ़ने के साथ पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी को शक था कि मां जमीन बड़े भाई के नाम कर देगी

आरोपी धर्मदेव महतो ने पुलिस को बताया कि उसको अपनी मां पर शक था कि वह अपने हिस्से की जमीन बड़े भाई के नाम कर देगी। इसलिए उसने सोते समय अपनी माँ पर गड़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने अपने बड़े भाई एवं अन्य लोगों पर झूठा आरोप लगा दिया था।

कानूनी कार्रवाई में जुटी है पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड एवं एफएसएल टीम को बुलाया और वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की गई, जिसके बाद आरोपी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद आरोपी धर्मदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

(इनपुट- अरविंद कुमार)

ये भी पढ़ें: 

बिहार के सिवान में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, तेजस्वी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।