1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 12 साल छोटे युवक पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, खुला राज तो पति ने मंदिर में करा दी शादी

12 साल छोटे युवक पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, खुला राज तो पति ने मंदिर में करा दी शादी

 Published : Jun 14, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 04:10 pm IST

बिहार के नालंदा जिले के कटवारसलपुर गांव में तीन बच्चों की मां का उसके प्रेमी से विवाह कारा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन बनी महिला की शादी उसके पति ने खुद कराई

नालंदा समाचार- India TV Hindi
नालंदा समाचार Image Source : INDIA TV

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन बच्चों की मां और एक विवाहित महिला ने अपने से 12 वर्ष कम उम्र के 24 साल के युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब युवक आधी रात को महिला से मिलने के लिए आया तब उसे गांव के लोगों ने पकड़ लिया। खास बात यह रही कि शादी के दौरान महिला का पति, बच्चे, युवक के परिजन और ग्रामीण भी मौजूद रहे। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

लंबे समय से चल रहा थी प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव की 36 वर्षीय विवाहित महिला और गांव के ही 24 वर्षीय प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी था। गांव वालों को इसकी भनक पहले से थी। शुक्रवार की रात दोनों को महिला के घर के पास एक साथ देखा गया, जिसके बाद गांव में हल्ला मच गया है और इस वजह से ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई।

पति ने खुद करा दी शादी

इस मामले की सूचना मिलने पर वहां की स्थिति काफी तानावपूर्ण हो गयी, जिसके बाद खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला के साथ जीवनभर रहने की इच्छा जाहिर की। गांव में घटनी इस घटना के बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया और अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति ने गांव के पास एक मंदिर में लेजाकर दोनों की शादी करा दी। इस दौरान गांव वालों की भीड़ भी वहां मौजूद रही। इस वाकये के बाद महिला के बच्चों ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया और उन्होंने अपने पिता के साथ रहना चुना

नालंदा से शिव कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

ईरान में कब होगा अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह, कहां दफनाया जाएगा शव, सामने आई तारीख और जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।