1. Hindi News
  2. बिहार
  3. JDU नेता के गंभीर आरोप, कहा- 'RJD विधायक के समर्थकों ने मुझे पीटा, पेशाब पिलाया'

JDU नेता के गंभीर आरोप, कहा- 'RJD विधायक के समर्थकों ने मुझे पीटा, पेशाब पिलाया'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 14, 2025 06:52 am IST,  Updated : Feb 14, 2025 06:52 am IST

पीड़ित ने बताया कि उसे डंडे और मोटरसाइकिल के ‘शॉक एब्जॉर्बर’ से पीटा गया और उसने जब पानी मांगा तो उसे पेशाब पिलाया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

बिहार के पूर्णिया जिले में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के एक नेता ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक स्थानीय विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई की और उन्हें कथित तौर पर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आदित्य कुमार के अनुसार, पीड़ित रेहान फजल की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर में विधायक समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है।

अधिकारी ने बताया, “फजल ने आरोप लगाया कि बुधवार रात बायसी से विधायक के गुंडों ने उसका अपहरण कर लिया और विधायक के आवास पर ले गए।” कुमार ने बताया, “उसे संदेह है कि विधायक उससे नाराज थे, क्योंकि वह जमीन हड़पने और परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्जी मनरेगा जॉब कार्ड बनाने जैसे उसकी गतिविधियों को उजागर कर रहा था।” फजल ने आरोप लगाया कि उसे डंडे और मोटरसाइकिल के ‘शॉक एब्जॉर्बर’ से पीटा गया।

पीड़ित के आरोप

पीड़ित ने बताया कि आरजेडी विधायक ने अपने परिवार के सभी लोगों का जॉब कार्ड बनवा रखा है। यह कार्ड मनरेगा योजना के तहत बनता है। इसके अलावा विधायक ने एक महिला की जमीन भी अवैध तरीके से हड़प ली थी। इस मामले में भी पीड़ित नेता महिला की मदद कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि जब वह बाजार गया तो विधायक के गुंडों ने उसका अपहरण कर लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

पीड़ित के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

अधिकारी ने बताया कि उसके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि जब उसने पानी मांगा तो उसे पेशाब पिलाया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि विधायक के समर्थक उसपर चाकू से वार करने वाले थे लेकिन उसकी पत्नी, परिवार के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाने पर आरोपी घटना स्थल से भाग गए। विधायक से फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

सुभाष यादव का अपने जीजा लालू यादव पर बड़ा आरोप, कहा- ‘उनके लोग ही करवाते थे अपहरण’

अब सियासत में होगी नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री? JDU नेताओं के बयानों ने मचाई हलचल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।