1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'मोदी का परिवार' कैंपेन को मिला JDU का साथ, नीतीश का पुराना वीडियो शेयर कर लालू पर कसा तंज

'मोदी का परिवार' कैंपेन को मिला JDU का साथ, नीतीश का पुराना वीडियो शेयर कर लालू पर कसा तंज

 Published : Mar 05, 2024 12:37 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 12:37 pm IST

बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई नेताओ ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया। इधर, भाजपा के इस कैंपेन को जेडीयू का भी साथ मिला है।

pm modi nitish kumar- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार Image Source : FILE PHOTO

पटना: भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार' कैंपेन को अब जेडीयू का भी साथ मिला है। जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर निशाना साधे जाने पर पलटवार किया था। इसके बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार ' कैंपेन शुरू कर दिया।

वीडियों में देखें नीतीश ने कैसे लालू को घेरा

बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई नेताओ ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया। इधर, भाजपा के इस कैंपेन को जेडीयू का भी साथ मिला है। जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पूरे बिहार को अपना परिवार बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों के लिए पति पत्नी और बेटा बेटी परिवार हो सकता है लेकिन हम लोगों के लिए पूरा बिहार ही परिवार है।

इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए जडीयू ने लिखा कि पूरे बिहार को हम एक परिवार मानते हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।