1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बाइक चोरी की शिकायत करने पर पुलिस ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा, युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार

बाइक चोरी की शिकायत करने पर पुलिस ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा, युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 28, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 04:20 pm IST

जहानाबाद में पुलिस की दबंगई सामने आई है। एक युवक ने जब अपनी बाइक की चोरी की शिकायत की तो पुलिस ने उसे थाने बुलाकर जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक ने वीडियो जारी कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

पुलिस ने की युवक की पिटाई- India TV Hindi
पुलिस ने की युवक की पिटाई

बिहार के जहानाबाद में पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां बाइक चोरी की शिकायत करने आए एक युवक की पुलिस ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। युवक को इतना पीटा गया कि उसका पूरा शरीर काला पड़ गया। मामला नगर थाना का है। 

2 जुलाई को टाउन थाने में आवेदन दिया

घोसी थाना अंतर्गत मोउद्दीनपुर गांव निवासी संतोष कुमार बाइक चोरी की घटना को लेकर टाउन थाना पहुंचा था। संतोष कुमार के मुताबिक, उसकी बाइक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास से चोरी हो गई थी, जिसकी प्राथमिकी के लिए 2 जुलाई को टाउन थाने में आवेदन दिया था। प्राथमिकी 10 जुलाई को दर्ज की गई। 

एक सहयोगी के साथ थाना पहुंचा युवक
संतोष का आरोप है कि गुरुवार को उसे जांच पड़ताल के लिए थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार ने कागजात लेकर थाने बुलाया। वह अपने एक सहयोगी के साथ थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने बाइक चोरी की झूठी शिकायत करने की बात कही और युवक को लाठी से पिटाई शुरू कर दी। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक संतोष कुमार जहानाबाद की मेयर रह चुकी देवकली देवी का भगिना है। 

घायल युवक ने लागाई इंसाफ की गुहार
इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि पुलिस की ओर से युवक को बेरहमी से पीटा गया है, जिससे उसके कमर से नीचे का हिस्सा पूरा काला पड़ गया है। वहीं,  घायल युवक ने पूरे मामले की शिकायत आईजी से करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
- मुकेश कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।