1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के महाबोधि मंदिर परिसर में मिली शराब की बोतलें, अब पुलिस दे रही है अजीबोगरीब बयान

बिहार के महाबोधि मंदिर परिसर में मिली शराब की बोतलें, अब पुलिस दे रही है अजीबोगरीब बयान

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Dec 16, 2022 01:49 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 01:49 pm IST

बिहार के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। मंदिर परिसर से बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है।

 विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर - India TV Hindi
विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर Image Source : REPRESENTATIVE PHOTO

बिहार के सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। वहीं सीवान जिले से खबर सामने आई है कि यहां शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। राज्य में शराबबंदी को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। 

मंदिर में मिली शराब की बोतलें

इस बीच, गया जिले के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर से शराब की बोतलें बरामद हुई है। इस मामले के ऊजागर होते ही बाद पुलिस सकते आ गई है। पुलिस के मुताबिक, गया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मंदिर परिसर में शराब के सेवन की खबरें मिल रही थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक टीम बनाकर परिसर में तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

मंदिर परिसर के अंदर सेवन की आशंका 
इस अभियान के दौरान बीएमपी के एक कांस्टेबल के बैग से शराब की खाली बोतल मिली जबकि परिसर में मेस और बैरक के समीप झाड़ियों से 4 खाली शराब की बोतलें मिली। शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि महाबोधि मंदिर परिसर में शराब का सेवन हो रहा है।

मंदिर के प्रवेश द्वारा पर कड़ी सूरक्षा के बाद भी कैसे
गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि महाबोधि मंदिर के अंदर के परिसर से शराब की खाली बोतलें मिली है। पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। इस मामले को लेकर फिलहाल बीएमपी कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है। आपको बता दें कि महाबोधि मंदिर के अंदर की सारी सुरक्षा व्यवस्था बीएमपी ही देखती है। परिसर में प्रवेश के समय लोगों को स्कैन से गुजरना पड़ता है। बिहार में 2016 से शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद प्रदेश में शराब धड़ले से बिक रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।