1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लोकसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए बाहुबली नेता ने 55 की उम्र में की शादी, पढ़ें बिहार का ये मामला

लोकसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए बाहुबली नेता ने 55 की उम्र में की शादी, पढ़ें बिहार का ये मामला

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 20, 2024 10:16 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 12:11 pm IST

अशोक महतो बिहार की मुंगेर सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, अगर उनके आपराधिक इतिहास से कारण उन्हें टिकट न मिले तो वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की सोच रहे हैं।

अशोक महतो ने की शादी।- India TV Hindi
अशोक महतो ने की शादी। Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस चुनाव के लिहाज से 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार का भी अहम रोल है। ऐसे समय में बिहार से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लोकसभा का टिकट पाने के लिए कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 55 साल की उम्र में शादी रचा ली है। आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में आपराधिक चेहरे काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।

अशोक महतो ने रचाई शादी

बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 55 साल की उम्र मे दिल्ली की एक लड़की से कल मंगलवार को आनन-फानन मे शादी कर ली है। अशोक महतो की शादी का मकसद मुंगेर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना बताया जा रहा है। बता दें कि इस सीट से अभी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं। शादी करने के लिए अशोक महतो कल 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के जगदंबा स्थान के मंदिर में पहुंचे थे।

जानें अशोक महतो की पत्नी के बारे में

कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने जिस लड़की से शादी की है उसका नाम कुमारी अनिता है। वह 46 साल की है और दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली है। मंगलवार को पटना जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के करौटा में मां जगदंबा स्थान मंदिर में उसकी शादी हुई है। अशोक महतो की शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई समर्थक भी शामिल हुए थे। 

RJD से टिकट की आस

अशोक महतो बिहार की मुंगेर सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि,  नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसी स्थिति में अगर टिकट न मिले तो वह पत्नी को मैदान मे उतारने की सोच रहे हैं। अशोक का अभी सिर्फ इतना ही कहना है कि लालू यादव जब नाम का एलान कर देंगे तब बाकी चीजों की जानकारी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- VIDEO: लालू-तेजस्वी से मिले पप्पू यादव, चुनाव पर की चर्चा, महागठबंधन में पशुपति भी आ सकते हैं साथ

Exclusive: "अक्षरा आएं या पवन.. मुझे कोई दिक्कत नहीं", इंडिया टीवी से बोले बिहारी बाबू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।