1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पाटलिपुत्र सीट पर होगा खेला? यहां से लालू यादव को हरा चुके रंजन यादव ने थामा RJD का दामन

पाटलिपुत्र सीट पर होगा खेला? यहां से लालू यादव को हरा चुके रंजन यादव ने थामा RJD का दामन

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : May 09, 2024 10:58 am IST,  Updated : May 09, 2024 11:43 am IST

Lok Sabha Elections 2024: रंजन यादव एक बार फिर अपने पुराने मित्र लालू प्रसाद और पार्टी राजद के साथ आ गए हैं। उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद यादव को शिकस्त दी थी।

रंजन यादव और लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
रंजन यादव और लालू प्रसाद यादव Image Source : FILE PHOTO

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। 2009 के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद यादव को शिकस्त देने वाले रंजन यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है। दरअसल, पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। 2014 और 2019 में मीसा को हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने उनको दोनों बार हराया था। इस बार भी दोनों आमने-सामने हैं। चर्चा है कि मीसा भारती की सियासी मजबूती के लिए रंजन यादव को पार्टी में शामिल कराया गया है, क्योंकि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है।

जेडीयू के टिकट पर लड़े चुनाव

दरअसल, रंजन यादव किसी दौर में लालू यादव के करीब रहे हैं। रंजन यादव दो बार राज्यसभा सदस्य रहे। दोनों बार जनता दल ने उन्हें यह मौका दिया। पहली बार 1990 से 1996 और इसके बाद 1996 से 2002 तक, लेकिन इसके बाद वे आरजेडी छोड़ जेडीयू में शामिल हो गए। जदयू ने उन्हें 2009 के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। उनका मुकाबला आरजेडी नेता और पुराने मित्र लालू प्रसाद से था। इस चुनाव में रंजन यादव ने लालू प्रसाद यादव को शिकस्त दी। हालांकि, बाद में रंजन यादव का जेडीयू से भी मोहभंग हो गया और वे कुछ दिनों के लिए बीजेपी में आए।

पुराने मित्र के साथ आएं रंजन यादव

2014 में नीतीश कुमार के आरजेडी और कांग्रेस के साथ "महागठबंधन" बनाने के बाद उन्होंने जेडीयू को अलविदा कह दिया था। जेडीयू में शामिल होने से पहले वह एलजेपी में थे। जदयू छोड़ने के बाद उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राष्ट्रवादी) बनाई, लेकिन समय के साथ वे राजनीति के हाशिये पर चले गए। अब रंजन यादव ने एक बार फिर राजनीति में वापसी ली है। वे अपने पुराने मित्र लालू प्रसाद और पार्टी राजद के साथ आ गए हैं।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।