1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पप्पू यादव ने NDA पर कसा तंज, बोले- 1 साल से ज्यादा नहीं चलने वाली नई सरकार

पप्पू यादव ने NDA पर कसा तंज, बोले- 1 साल से ज्यादा नहीं चलने वाली नई सरकार

 Published : Jun 07, 2024 09:22 pm IST,  Updated : Jun 07, 2024 09:22 pm IST

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को बहुमत नहीं दिया है। यह इसलिए क्योंकि उनके नाम पर चुनाव लड़ा गया। 400 पार की बात तो छोड़िए, उन्हें बहुमत भी नहीं मिला।

pappu yadav- India TV Hindi
पप्पू यादव Image Source : PTI (FILE PHOTO)

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार एक साल से ज्यादा नहीं चलने वाली।

'400 पार की बात तो छोड़िए, बहुमत भी नहीं मिला'

सांसद पप्पू यादव ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को बहुमत नहीं दिया है। यह इसलिए क्योंकि उनके नाम पर चुनाव लड़ा गया। 400 पार की बात तो छोड़िए, उन्हें बहुमत भी नहीं मिला। वह अपनी सरकार भी नहीं बना पाए। मुझे लगता है कि यह सरकार साल भर से ज्यादा नहीं चल पाएगी। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू गांधी विचारधारा के लोग हैं।

'NDA का साथ छोड़कर भागेंगे नायडू'

उन्होंने कहा कि नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। उनको लग रहा है कि लोकसभा में जो सीटें मिली हैं, अगर विधानसभा का चुनाव 2024 में होगा तो परिणाम उनके पक्ष में आएगा। चंद्रबाबू नायडू को जब लगेगा कि साउथ में मोदी का असर गलत हो रहा है, तो नायडू एनडीए का साथ छोड़कर भागेंगे।

पप्पू यादव ने आगे कहा कि हम नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं। आप नीतिगत बात करें, रोजगार पर बात करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आप गरीबों की बात करें, गरीबी खत्म करने की बात किजिए। हाथ जोड़कर कहता हूं, हिंदू-मुस्लिम की राजनीति छोड़ दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से मैं उम्मीद और अपेक्षा रखता हूं कि एनडीए की सरकार में हिंदू मुसलमान की राजनीति नहीं होगी। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

NDA गठबंधन 26 सालों में और ज्यादा मजबूत हुआ है, इस पोस्ट से समझिए कैसे

'लोकसभा स्पीकर का पद रख लें क्योंकि...', आदित्य ठाकरे ने JDU और TDP को दी बड़ी सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।