1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'चट ब्याह-पट टिकट', अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, लालू ने खुद दिया सिंबल; मुंगेर से ताल ठोकेगी अशोक महतो की पत्नी

'चट ब्याह-पट टिकट', अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, लालू ने खुद दिया सिंबल; मुंगेर से ताल ठोकेगी अशोक महतो की पत्नी

 Published : Mar 23, 2024 08:56 am IST,  Updated : Mar 23, 2024 08:56 am IST

3 दिन पहले ही 55 वर्षीय अशोक महतो ने खरमास में ही अपने से कई साल छोटी अनीता देवी से शादी रचा ली और फिर आशीर्वाद लेने लालू यादव से मिलने पहुंच गए। अभी अनीता देवी के हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी और राजद सुप्रीमो ने अनीता देवी को मुंगेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया।

ashok mahato- India TV Hindi
अनीता देवी को लालू यादव ने खुद पार्टी सिंबल दिया है। Image Source : INDIA TV

बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को राजद (RJD) ने मुंगेर से टिकट दिया है। खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी सिंबल दिया है। राबड़ी आवास पर अनीता देवी ने बीती रात लालू यादव से मुलाकात की थी। अशोक महतो की पत्नी को टिकट मिलने पर अब मुंगेर सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

तीन दिन पहले रचाई शादी

बता दें कि 3 दिन पहले मंगलवार को ही 55 वर्षीय अशोक महतो ने दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली 46 वर्षीय अनीता देवी से पटना के मां जगदंबा देवी स्थान मंदिर में शादी रचाई थी। शादी करने के लिए अशोक महतो कल 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के जगदंबा स्थान के मंदिर में पहुंचे थे। उनकी शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई समर्थक भी शामिल हुए थे। उन्होंने खरमास में ही अपने से कई साल छोटी अनीता देवी से शादी रचा ली और फिर आशीर्वाद लेने लालू यादव से मिलने पहुंच गए।

ashok mahato
Image Source : INDIA TVअशोक महतो ने की शादी

ललन सिंह से होगा मुकाबला!

अभी अनीता देवी के हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी और राजद सुप्रीमो ने उन्हें मुंगेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया। इनका मुकाबला सीधे एनडीए गठबंधन जदयू पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से होगा। हालांकि अभी तक जेडीयू ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं किए हैं लेकिन ये तय माना जा रहा है कि मुंगेर से ललन सिंह ही चुनाव लड़ेंगे।

RJD से टिकट चाहते थे अशोक महतो

नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। वह बिहार के नवादा जेल में 17 साल की सजा काट चुके हैं जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर उसके गैंग के साथी उसे भगा ले गए थे। हालांकि  2006 में अशोक महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 2023 में एक बार फिर जेल से बाहर आने के बाद बाहुबली अशोक महतो ने लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया था लेकिन वह जेल में एक लंबी सजा काटकर बाहर आए हैं इसलिए चुनाव नहीं लड़ सकते थे। ऐसी स्थिति में टिकट न मिलने पर वह पत्नी को मैदान में उतारने की सोच रहे थे। चुनाव लड़ने के लिए बाहुबली महतो ने खरमास में दिल्ली के आर के पुरम की रहने वाली अनीता से पटना के एक मंदिर में शादी रचा ली।

(रिपोर्ट- बिट्टू कुमार)

यह भी पढ़ें-

Video: ऐसा क्या हुआ कि रोने लगे बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, सुनाई अपनी आपबीती

'किडनी लिया तो बदले में टिकट दिया, लालू यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा', सम्राट चौधरी के बयान पर बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।