1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सिर पर सवार हुआ इश्क का भूत, शख्स ने मोबाइल टॉवर से कूदकर दी जान; सामने आया VIDEO

सिर पर सवार हुआ इश्क का भूत, शख्स ने मोबाइल टॉवर से कूदकर दी जान; सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Sep 21, 2025 08:24 am IST,  Updated : Sep 21, 2025 08:24 am IST

समस्तीपुर में एक शख्स ने घंटों तक ड्रामा करने के बाद मोबाइल टॉवर से छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक किसी महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

शख्स ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग।- India TV Hindi
शख्स ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग। Image Source : REPORTER INPUT

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खड़सर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में एक युवक ने मोबाइल टॉवर से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताय जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में निराश होकर इस घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान खड़सर वार्ड संख्या 2 निवासी अमर पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अमर पासवान गांव के ही किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर मानसिक तनाव में था।

घंटों तक चला ड्रामा

युवक गांव में स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने टॉवर पर से ही एक वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इस बीच टॉवर पर युवक को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सभी उससे नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे। मामले की सूचना पाकर कल्याणपुर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। घंटों तक यह ड्रामा चला और युवक कुछ भी सुनने और समझने को तैयार नहीं था। आखिरकार युवक ने टॉवर पर से छलांग लगा दी।

टॉवर से लगाई छलांग

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहीं पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मोबाइल टॉवर से युवक के छलांग लगाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक के भाई लखींद्र पासवान ने बताया कि गांव की ही एक महिला से उसके भाई का प्रेम प्रसंग चल रहा था। यही वजह रही कि वह मोबाइल टॉवर पर चढ़कर कूद गया। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। शव लेकर पहुंचे चौकीदार का कहना है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खड़सर गांव से शव लेकर आया है। टावर से कूदने की वजह से युवक की मौत हो गई। (इनपुट- सुनील कुमार)

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली-NCR में सताने लगी गर्मी, कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

चतरा: AK-47 राइफल लेकर पुलिस को खुली चुनौती देने वाला उत्तम यादव एनकाउंटर में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।