1. Hindi News
  2. बिहार
  3. DM के साथ ई-रिक्शा पर बैठ मेले का जायजा लेने जा रहे थे मंत्रीजी, आगे आई उबड़-खाबड़ रोड, फिर जो हुआ... देखें VIDEO

DM के साथ ई-रिक्शा पर बैठ मेले का जायजा लेने जा रहे थे मंत्रीजी, आगे आई उबड़-खाबड़ रोड, फिर जो हुआ... देखें VIDEO

 Published : Aug 12, 2025 09:46 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 09:58 am IST

बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी जायजा लेने ई-रिक्शा पर बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा खराब रोड पर फंस गया। इसकी वजह से ई-रिक्शा पलटने से बच गया।

ई-रिक्शा में बैठकर जाते मंत्री प्रेम कुमार- India TV Hindi
ई-रिक्शा में बैठकर जाते मंत्री प्रेम कुमार Image Source : REPORTER INPUT

गयाजीः बिहार के गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी का सहकारिता मंत्री सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार और डीएम शशांक शुभंकर सोमवार की शाम निरीक्षण करने पहुंचे। गयाजी समाहरणालय से सहकारिता मंत्री और डीएम ई-रिक्शा पर सवार होकर मेला क्षेत्र की तैयारी का जायजा लेने निकले। निरीक्षण के दौरान उबड़ खाबड़ सड़क पर मंत्रीजी और डीएम का ई-रिक्शा फंस गया और पलटने से बाल-बाल बच गए।

ई-रिक्शा पलटने से बचा

मंत्री प्रेम कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने ई-रिक्शा को पकड़कर खराब रोड से पार कराया। बता दें इसी क्षेत्र से गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार लगातार 7 बार से विधायक रहे है। उबड़ खाबड़ सड़क पर जहां मंत्री का ईरिक्शा पलटने से बचा उसी क्षेत्र में मंत्री का आवास भी है। इस क्षेत्र में सड़क पर कहीं नाली का ढक्कन खुला मिला तो कहीं सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे है।

यहां देखें वीडियो

मंत्री बोले- मेले से  पहले ठीक कर दी जाएंगी सड़कें

खराब रोड को देख सहकारिता मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला शुरू होने के पहले सभी चीजें दुरुस्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक-एक चीजों को बारीकी से देखा जा रहा है। पितृपक्ष मेला पर बिहार सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किया जाता है ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। विश्वास रखिए जिला प्रशासन, बिहार सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से सफल बनाने के लिए डीएम लगे हुए है।

डीएम ने खराब रोड को लेकर कही ये बात

वहीं, डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि बिहार सरकार और सबके मदद से यह मेला अच्छा मेला होता है। इस बार होने वाले मेला को हम लोग लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जहां जहां कमी है उसे दूर किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में जो भी कमी है उसे 25 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा ताकि जो भी यात्री आएंगे। उन्हें अच्छा अनुभव होगा। सड़को पर जहां जहां ठोकर है उसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।

बता दें कि पितृपक्ष मेला के दौरान देश विदेश से 15 दिनों की अवधि में लाखों की संख्या में हिन्दू सनातन धर्मावलंबी यहां आकर अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान,तर्पण करते हैं। 

रिपोर्ट- अजीत, गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।