1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के कई जिलों की जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, मोबाइल फोन, चाकू, ब्लेड और कैंची जब्त

बिहार के कई जिलों की जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, मोबाइल फोन, चाकू, ब्लेड और कैंची जब्त

 Published : Sep 19, 2024 11:41 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 11:45 pm IST

बाढ़ जेल में एक कैदी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया जबकि जिले की अन्य पांच जेलों के जेल के अंदर से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

पटनाः बिहार की सभी जेलों में बृहस्पतिवार को छापेमारी के दौरान कैदियों के पास से मोबाइल फोन, चाकू, ब्लेड और कैंची जब्त की गई। जेल सूत्रों के अनुसार, कुछ कैदियों द्वारा परिसर के भीतर प्रतिबंधित वस्तुएं रखने की शिकायत मिलने के बाद राज्य गृह विभाग के निर्देश पर छापेमारी की गई। जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा मोतिहारी स्थित केंद्रीय कारागारा में तलाशी ली गयी।

जेल से आपत्तिजनक चीजें बरामद

जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘तलाशी के दौरान कैदियों के कब्जे से एक कैंची, एक चाकू, बेल्ट और एक कागज पर लिखे कई लोगों के मोबाइल नंबर और कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।’’ मोतिहारी केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी के बाद जेल अधीक्षक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

कई जेलों में हुई छापेमारी

इसी तरह पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा बाढ़ स्थित एक जेल में तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पटना जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘पटना जिले की छह जेलों में छापेमारी की गई। बाढ़ जेल में एक कैदी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया जबकि जिले की अन्य पांच जेलों के जेल के अंदर से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

इन जेलों से कुछ आपत्तिजनक चीजें नहीं हुई बरामद

कटिहार जिले में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तलाशी के दौरान एक कैदी के पास से ब्लेड बरामद किया। राज्य की अन्य जिलों नवादा, खगड़िया, बेगुसराय, पश्चिम चंपारण, सारण आदि में छापेमारी के दौरान जेलों के भीतर तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

इनपुट- भाषा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।