1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राजद प्रत्याशी पर बुलडोजर से बरसाए फूल, लड्डुओं से तौला, सामने आया Video

राजद प्रत्याशी पर बुलडोजर से बरसाए फूल, लड्डुओं से तौला, सामने आया Video

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 07, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 06:39 pm IST

बगहि भेलवा गांव में राजद प्रत्याशी फैसल रहमान जनसंपर्क करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें लड्डू से तौला गया। इसके साथ ही उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई।

RJD Candidate- India TV Hindi
आरजेडी उम्मीदवार पर बरसाए फूल Image Source : REPORTER INPUT

विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही मोतिहारी में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग इलाकों से अलग-अलग रंगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच मोतिहारी से भी एक तस्वीर आई, जहां ढाका विधानसभा के राजद प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक फैसल रहमान का क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। राजद प्रत्याशी फैसल रहमान को बगहि भेलवा गांव में उनके समर्थकों ने बुलडोजर से फूलों की बारिश करते हुए लड्डू से तौला है।

ढाका विधानसभा के राजद प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक फैसल रहमान जनसंपर्क करते हुए जैसे ही बगहि भेलवा गांव पहुंचे पहुंचे, वहां अनोखा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने अपने प्रिय राजद प्रत्याशी फैसल रहमान को सबसे पहले गांव में दो-दो बुलडोजर लगाकर फूलों की बारिश कराई और फिर हजारों समर्थकों की मौजूदगी में लड्डू से तौलकर अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया। यह कार्यक्रम गांव के युवाओं ग्रामीणों की पहल पर आयोजित किया गया था।

आरजेडी नेता को लड्डू से तौला

ग्रामीणों ने बताया कि यह लड्डू केवल मिठाई नहीं, बल्कि उस विश्वास और प्रेम का प्रतीक है जो उन्होंने अपने प्रत्याशी के प्रति रखा है। जनसंपर्क के दौरान जब फैसल रहमान गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने नारे और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही उन्हें लड्डू से तोला गया, पूरा माहौल जयकारों और ‘लालू-तेजस्वी जिंदाबाद, फैसल रहमान जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

जनता ने बदलाव का मन बनाया

कार्यक्रम के दौरान राजद प्रत्याशी फैसल रहमान ने कहा कि जनता से मिल रहा साथ और आशीर्वाद ढाका विधानसभा के लिए एक नया संदेश है। लोग अब बदलाव चाहते हैं, क्योंकि वर्षों से उन्हें एक पार्टी के नेता द्वारा ठगा जा रहा था। जनता ने फिर एक बार परिवर्तन का मन बना लिया है।

(मोतिहारी से अरविन्द कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 18 जिलों 2020 से ज्यादा मतदान, किस जिले में कितनी वोटिंग, देखें लिस्ट

'NDA के पास हर जगह के लिए अलग योजनाएं', औरंगाबाद में बोले पीएम मोदी, किसानों को सालाना 9000 रुपये देने का वादा किया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।