1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के मुंगेर में खून की होली! गाना बंद करने को लेकर हुए झगड़े में शख्स की गोली मारकर हत्या

बिहार के मुंगेर में खून की होली! गाना बंद करने को लेकर हुए झगड़े में शख्स की गोली मारकर हत्या

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 15, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 12:48 pm IST

बिहार के मुंगेर में होली के मौके पर गाना बजाने के चक्कर में झगड़ा हो गया। इस दौरान गोलीबारी भी हो गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है।

Munger- India TV Hindi
गाना बजाने के चक्कर में झगड़ा, एक की मौत Image Source : INDIA TV

मुंगेर: बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के मौके पर गाना बजाने के चक्कर में झगड़ा हो गया, जिसके बाद गोलीबारी हुई और एक शख्स की मौत हो गई और एक घायल है।

क्या है पूरा मामला?

मुंगेर के मुफस्सिल इलाके के मिल्की गांव में होली का गाना बजाने पर मर्डर हो गया। मृतक की परिजन सरिता देवी के मुताबिक, गोलू कुमार और भोला कुमार अपने घर मिल्की के पास होली के गाने बजा रहे थे। तभी पड़ोस के मंटू यादव, फूको यादव, अनिल यादव, प्रशांत यादव और उनके तीन-चार  साथी आए और गाना बंद करने को कहा। जब लड़कों ने गाना बंद नहीं किया, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से भोला कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू कुमार को कमर में गोली लगी। गोलू को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है।

मृतक की परिजन सरिता देवी ने क्या बताया?

मृतक की परिजन सरिता देवी ने बताया, 'हम लोग होली के मौके पर साथ में बैठे थे और बातें कर रहे थे। इसी दौरान कहीं से मंटू यादव आया और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। हम लोग लाठी निकाले लेकिन वो गोली चला रहा था। वो छत पर से गोली चला रहा था।'

उन्होंने बताया, 'होली में दो लड़के घायल हुए हैं। एक भोला और एक गोलू और एक लड़की का भी सिर फूट गया है, लेकिन उसको हॉस्पिटल लेकर नहीं जाया गया। झगड़े के दौरान एक लड़का ईंट फेंक रहा था। घर में जाकर देखिए। एक बूढ़ा आदमी बच गया है, वह मेरा ससुर है।'

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है और लोग घबराए हुए हैं। होली का खुशी का माहौल मातम में बदल चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।