1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के मुंगेर में आरजेडी प्रदेश महासचिव पर जानलेवा हमला, पंकज यादव के सीने में लगी गोली

बिहार के मुंगेर में आरजेडी प्रदेश महासचिव पर जानलेवा हमला, पंकज यादव के सीने में लगी गोली

 Published : Oct 03, 2024 09:23 am IST,  Updated : Oct 03, 2024 09:45 am IST

मुंगेर में आरजेडी नेता पंकज यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पंकज को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरजेडी नेता पंकज यादव  - India TV Hindi
आरजेडी नेता पंकज यादव Image Source : INDIA TV

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में आरजेडी नेता पंकज यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली उस समय मारी गई जब वह रोज की तरह हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने पंकज यादव को तीन गोली मारी। इनमें से एक गोली उनके सीने में लगी है। इलाज के लिए उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने आरजेडी नेता पर तीन गोली चलाई जिसमें से एक उनको छू कर निकली तो दूसरी उनके सीने में जा लगी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। वहीं मैदान में उनके साथ टहल रहे अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली निकाल दी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

डीएमपी ने दी ये जानकारी

सूचने मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना को ले कुछ लोगों का नाम सामने आया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों में एक मिट्ठू यादव का भी नाम सामने आया है जो अपराधी सावन यादव का बहनोई है। वहीं राजद नेताओं ने इस घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

परिजनों ने बताया किसने मारी गोली

घायल के पिता और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह जब पंकज मॉर्निंग वॉकिंग कर रहे थे तो दो बाइक सवार जिसमें एक मिट्ठू यादव और नमन यादव ने पंकज यादव को निशाना बना तीन गोली चलाई और जब शोर हुआ तो फायरिंग करते वह भाग निकले। मिट्ठू यादव के अन्य साथी पहले से रेकी कर रहे थे। साथ ही बताया कि मिट्ठू यादव कल भी उसके घर आया था और किसी केस में पंकज यादव से पुलिस ने पैरवी करने को कह रहा था जिसे पंकज ने मना कर दिया था। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

रिपोर्ट- अरुण कुमार 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।