1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लव मैरिज के 10 दिन बाद दूल्हे ने की सुसाइड, बंद कमरे में मिला शव, मचा हड़कंप

लव मैरिज के 10 दिन बाद दूल्हे ने की सुसाइड, बंद कमरे में मिला शव, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 11, 2025 08:29 am IST,  Updated : Jan 11, 2025 08:47 am IST

लव मैरिज के 10 दिन बाद एक दूल्हे द्वारा सुसाइड का मामला सामने आया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना में युवक की सास का बयान सामने आया है।

Muzaffarpur- India TV Hindi
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। शादी के महज 10 दिन के बाद युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने लव मैरिज की थी। युवक का शव घर के बंद कमरे में मिला है। 

क्या है पूरा मामला?

युवक की सास का कहना है कि हम लोगों ने दोनों की शादी राजी-खुशी से करा दी थी। युवक दुकान चलाता था। सास का कहना है कि पता नहीं क्यों दामाद ने फांसी लगाकर सुसाइड की। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड की है। फिलहाल, युवक के परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के सीपीपट्टी गांव के रहने वाले शाहिद अंसारी के रूप में हुई है। लड़की की मां के मुताबिक, शाहिद चांदनी चौक के पास नाश्ते की दुकान चलाता था। इस काम में बेटी भी सहयोग करती थी। पता नहीं कि दोनों में क्या विवाद हुआ कि अचानक शाहिद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

करीब डेढ़-दो साल से शाहिद और एक लड़की के बीच बातचीत हो रही थी। इसकी जानकारी के बाद लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, लड़के के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने कहा था कि अभी हमें अपने बेटे की शादी नहीं करनी है। इसके बावजूद लड़की की मां ने अपनी बेटी की शादी शाहिद से करा दी।

लड़की की मां के अनुसार, शाहिद शादी के बाद चांदनी चौक इलाके में नाश्ते की दुकान चलाता था। इस काम में उसकी बेटी भी उसकी मदद करती थी। दोनों इलाके में ही एक किराए के मकान में रहते थे। पता नहीं दोनों के बीच क्या हुआ कि दामाद ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं लड़की की बहन ने बताया कि हम अपनी बहन के घर आए थे। सुबह साढ़े नौ बजे मेरी बहन ने कहा कि शाहिद ने कमरा अंदर से बंद कर लिया है, खोल नहीं रहा है। जब मैंने खिड़की से झांककर देखा तो वो फंदे से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। साथ ही FSL की टीम को घटनास्थल पर बुलाया ताकि सबूत जुटाए जा सकें। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जांच की और उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन मृतक के कमरे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। इस घटना ने चांदनी चौक इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या सचमुच युवक ने आत्महत्या की थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। (इनपुट: संजीव कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।